Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

BIHAR MLC ELECTION : विधान परिषद चुनाव में प्रत्याशियों के लिए जदयू में हलचल तेज, नीतीश ने संभाला मोर्चा

BIHAR MLC ELECTION : विधान परिषद चुनाव में प्रत्याशियों के लिए जदयू में हलचल तेज, नीतीश ने संभाला मोर्चा   द मीडिया टाइम्स डेस्क, 2 जून   Bihar News :…

Jun 2, 2026
2 min read
BIHAR MLC ELECTION : विधान परिषद चुनाव में प्रत्याशियों के लिए जदयू में हलचल तेज, नीतीश ने संभाला मोर्चा

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

BIHAR MLC ELECTION : विधान परिषद चुनाव में प्रत्याशियों के लिए जदयू में हलचल तेज, नीतीश ने संभाला मोर्चा

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 2 जून

 

Bihar News : बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के दूसरे दिन तक किसी भी दल ने उम्मीदवारों का नाम फाइनल नहीं किया है। कुछ नामों को छोड़कर बाकी सभी पर विचार विमर्श किया जा रहा है। जनता दल यूनाईटेड (जदयू) में मंगलवार को हलचल देखने को मिला। सुबह से ही नीतीश कुमार काफी सक्रिय दिखे। उन्होंने दोनों डिप्टी सीएम से भी मुलाकात की। नीतीश सुबह में ही डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव के आवास पर पहुंचे। इसके बाद डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी से भी उन्होंने मुलाकत की। नीतीश कुमार जब अपने आवास (सात सर्कुलर रोड) पर लौटे तो मंत्री लेशी सिंह उनके आवास पर पहुंचीं। जदयू सूत्रों की मानें तो जल्द ही विधान परिषद् प्रत्याशी की सूची जारी हो सकती है। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उम्मीदवारों की लिस्ट नीतीश कुमार को सौंप दी है। अब नीतीश कुमार इस पर मंथन कर रहे हैं। दोनों डिप्टी सीएम और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श करने के बाद ही वह उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाएंगे। नौ सीट में चार सीट फिलहाल जनता दल यूनाईटेड के पास है। जदयू से गुलाम गौस, भीष्म सहनी, कुमुद वर्मा, और श्रीभगवान सिंह कुशवाहा का कार्यकाल 28 जून को समाप्त हो रहा है। वहीं जिस एक सीट पर उपचुनाव होना है, उस पर नीतीश कुमार विधान परिषद् गए थे। लेकिन, उनके राज्यसभा जाने के बाद से यह सीट खाली हो गई है। अब इस पर जदयू ही अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। फिलहाल, जदयू में कुर्मी जाति से निशांत कुमार, कोईरी से राजीव कुमार सिंह, अति पिछड़ा समाज से आने वाले ललन मंडल और अल्पसंख्यक समाज से आने वाले गुलाम रसूल बलियावी के नाम की चर्चा विधान परिषद् प्रत्याशी के रूप में सबसे ज्यादा चल रही है। हालांकि नीतीश कुमार ही उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगायेंगे। इसके बाद ही पता चलेगा कि जदयू किसे मैदान में उतार रही है।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube