Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

BIHAR NEWS : पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों का बवाल, पथराव, लाठीचार्ज, फायरिंग.. कई घायल, राजधानी समेत कई ट्रेनों का परिचालन बाधित

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 14 जून   Uproar at Patliputra Station : बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

Jun 14, 2026
3 min read
BIHAR NEWS : पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों का बवाल, पथराव, लाठीचार्ज, फायरिंग.. कई घायल, राजधानी समेत कई ट्रेनों का परिचालन बाधित

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 14 जून

 

Uproar at Patliputra Station : बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मद्य निषेध विभाग भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों ने ट्रेन में देरी को लेकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया और स्टेशन परिसर में पथराव व तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। इस पथराव में रेलवे अधिकारी और बिहार पुलिस के कई जवानों घायल हो गये। उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भी लाठियां भांजी। इससे भी बात नहीं बनी तो पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। करीब ढाई से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बेकाबू भीड़ को पुलिस काबू में कर सकी।

जानकारी के अनुसार, बिहार में आयोजित मद्य निषेध विभाग भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए हजारों अभ्यर्थी सुबह से ही विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर पहुंचे थे। पाटलिपुत्र स्टेशन पर भी बड़ी संख्या में छात्र ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, संबंधित ट्रेन के लगातार विलंब होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती गई और उन्होंने नारेबाजी करते हुए रेलवे ट्रैक जाम कर दिया।

स्थिति तब और बिगड़ गई जब प्रदर्शन के दौरान पथराव शुरू हो गया। हंगामे के कारण राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ और अनेक गाड़ियां देर से चलीं। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की।

पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने बताया कि रेलवे की ओर से अभ्यर्थियों के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई थी और दो स्पेशल ट्रेनें पहले से स्टेशन पर मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्व भीड़ में शामिल हो गए, जिन्होंने पथराव किया। इसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए न्यूनतम बल का प्रयोग कर भीड़ को हटाया गया।

वहीं, आईजी जितेंद्र राणा ने बताया कि स्टेशन पर करीब दो से तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। उनके अनुसार, पहली पाली की परीक्षा में शामिल होने वाले कुछ अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की चिंता थी, जिसके कारण विरोध प्रदर्शन हुआ। उन्होंने पुष्टि की कि पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए और फायरिंग की गई।

पुलिस कार्रवाई के बाद भीड़ को स्टेशन परिसर से हटाकर हालात सामान्य कर दिए गए हैं। प्रशासन के मुताबिक, फिलहाल सभी ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं और कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube