Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

BIHAR POLITICS : राबड़ी सरकारी आवास विवाद में नीतीश की इंट्री, पूर्व मुख्यमंत्री ने भवन निर्माण विभाग के मंत्री को किया तलब, पूरे मामले की ली जानकारी

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 2 जून Rabri Devi news: बिहार की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर विवाद और गर्माता जा रहा है। इस मामले…

Jun 2, 2026
2 min read
BIHAR POLITICS : राबड़ी सरकारी आवास विवाद में नीतीश की इंट्री, पूर्व मुख्यमंत्री ने भवन निर्माण विभाग के मंत्री को किया तलब, पूरे मामले की ली जानकारी

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 2 जून

Rabri Devi news: बिहार की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर विवाद और गर्माता जा रहा है। इस मामले को लेकर भवन निर्माण विभाग की मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद फिर सत्ता और विपक्ष के बीच सियासी तल्खी बढ़ गई है।

सूत्रों के अनुसार, 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को लेकर चल रहे विवाद पर चर्चा के लिए नीतीश कुमार ने मंत्री लेसी सिंह को तलब किया था। मुलाकात के दौरान भवन निर्माण विभाग की ओर से अब तक की गई कार्रवाई, नोटिस और कानूनी प्रक्रिया की पूरी जानकारी उन्हें दी गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान बंगला विवाद के अलावा कई अन्य राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। हालांकि बैठक से बाहर निकलने के बाद जब मीडिया ने मंत्री लेसी सिंह से बातचीत की, तो उन्होंने ज्यादा जानकारी साझा करने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि मुलाकात में कई विषयों पर चर्चा हुई है, जिनमें कुछ राजनीतिक मुद्दे भी शामिल हैं। ऐसे मामलों की जानकारी सार्वजनिक करना उचित नहीं होगा। मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि सरकार नियम और कानून के आधार पर काम कर रही है। उनके अनुसार सरकारी आवास से संबंधित जो नियम हैं, वे सभी लोगों पर समान रूप से लागू होते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को नियमानुसार नोटिस जारी किया गया है और यदि निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवास खाली नहीं किया जाता है तो सरकार विधि सम्मत कार्रवाई करेगी।राबड़ी देवी को आवंटित नए आवास और वर्तमान बंगले को खाली करने के मुद्दे पर पहले से ही सियासी बयानबाजी तेज है। विपक्ष इसे राजनीतिक प्रतिशोध का मामला बता रहा है, जबकि सरकार का कहना है कि यह पूरी तरह प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है। लेसी सिंह के बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार इस मामले में पीछे हटने के मूड में नहीं है। वहीं दूसरी ओर राबड़ी देवी भी अपने रुख पर कायम हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में यह बंगला विवाद बिहार की राजनीति का एक बड़ा मुद्दा बना रह सकता है। फिलहाल मंत्री लेसी सिंह द्वारा नीतीश कुमार को पूरी रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद अब सबकी निगाहें सरकार के अगले कदम और इस मामले में होने वाली कानूनी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube