Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

BIHAR POLITICS : विधान परिषद की 10 सीटों पर हुए चुनाव में NDA के खाते में 9 और राजद को एक सीट पर मिली कामयाबी

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 12 जून Bihar News : बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए हुए चुनाव में सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। नाम…

Jun 12, 2026
2 min read
BIHAR POLITICS : विधान परिषद की 10 सीटों पर हुए चुनाव में NDA के खाते में 9 और राजद को एक सीट पर मिली कामयाबी

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 12 जून

Bihar News : बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए हुए चुनाव में सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। नाम वापसी की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद निर्वाचन आयोग ने भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास) और राजद के उम्मीदवारों को विजयी घोषित कर दिया। निर्वाचित सदस्यों को 11 जून को निर्वाचन प्रमाण पत्र भी सौंप दिया गया। इस चुनाव में एनडीए को 10 में से 9 सीटें मिली हैं, जबकि महागठबंधन के खाते में केवल एक सीट गई है। इन 10 सीटों में भाजपा और जदयू के चार-चार उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं लोजपा (रामविलास) को एक सीट मिली है। विपक्ष की ओर से राजद का एक उम्मीदवार निर्वाचित हुआ है। चुनाव में मतदान की नौबत ही नहीं आई क्योंकि जितनी सीटें थीं, उतने ही उम्मीदवार मैदान में बचे थे। इस चुनाव के बाद 75 सदस्यीय बिहार विधान परिषद में एनडीए की स्थिति और मजबूत हो गई है। 75 सीटों में 63 निर्वाचित और 12 राज्यपाल द्वारा मनोनीत सदस्य होते हैं। परिषद में जदयू सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है, जबकि भाजपा दूसरे स्थान पर है। जदयू, भाजपा, लोजपा (आर), हम और अन्य सहयोगी दलों को मिलाकर सत्तापक्ष को स्पष्ट बहुमत हासिल है। दूसरी ओर राजद, कांग्रेस और वाम दलों समेत विपक्ष की संख्या अपेक्षाकृत काफी कम है।इस चुनाव की सबसे अधिक चर्चा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार और भोजपुरी अभिनेता-गायक पवन सिंह के निर्विरोध निर्वाचन को लेकर रही। दोनों के सदन में पहुंचने से राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर नई चर्चाओं को बल मिला है। विशेषज्ञों का मानना है कि विधान परिषद में मजबूत बहुमत होने से सरकार को विधेयकों को पारित कराने और अपनी नीतियों को आगे बढ़ाने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही यह परिणाम विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए के लिए मनोबल बढ़ाने वाला माना जा रहा है, जबकि विपक्ष के लिए यह अपनी रणनीति की समीक्षा करने का संकेत है।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube