Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

BPSC : सहायक शिक्षा पदाधिकारी व सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी भर्ती परीक्षा भ्रष्टाचार का खुलासा, EOU पूरे मामले की कर रही जांच, अब तक 37 मुन्ना भाई गिरफ्तार

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 12 जून   Bihar News: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 2026 में आयोजित दो प्रमुख परीक्षाओं, सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (ASDO) और सहायक…

Jun 12, 2026
3 min read
BPSC : सहायक शिक्षा पदाधिकारी व सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी भर्ती परीक्षा भ्रष्टाचार का खुलासा, EOU पूरे मामले की कर रही जांच, अब तक 37 मुन्ना भाई गिरफ्तार

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 12 जून

 

Bihar News: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 2026 में आयोजित दो प्रमुख परीक्षाओं, सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (ASDO) और सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी भर्ती परीक्षा में कदाचार और प्रश्न पत्र लीक का एक बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने अनुसंधान की कमान अपने हाथों में ले ली है। अब तक की कार्रवाई में ASDO परीक्षा से जुड़े 5 मामलों में 35 अभियुक्तों और लोक स्वच्छता परीक्षा से जुड़े 1 मामले में 2 अभियुक्तों को कुल 37 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। इस बात की जानकारी शुक्रवार को आर्थिक अपराध ईकाई के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने दी है। EOU के अनुसंधान में यह बात सामने आयी है कि परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए आयोग द्वारा नियोजित कंपनी मेसर्स साई एजुकेयर प्राइवेट लिमिटेड (जयपुर, राजस्थान) के कई अधिकारियों और कर्मियों की इस धांधली में सीधी संलिप्तता थी। गिरफ्तार आरोपियों में इस कंपनी के कई बड़े चेहरे शामिल हैं, जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों परीक्षाओं में हूबहू एक ही अपराध शैली अपनाई गई थी और कंपनी ने आयोग के साथ हुए अनुबंध की शर्तों का जमकर उल्लंघन किया। नियमों के विपरीत, अधिकांश पकड़े गए बायोमेट्रिक कोऑर्डिनेटर और ऑपरेटर खुद भी ASDO परीक्षा के अभ्यर्थी थे। इतना ही नहीं, मुंगेर से गिरफ्तार सुजल और समीर पूर्व में गर्दनीबाग (पटना) थाना में सिपाही भर्ती परीक्षा में बायोमेट्रिक धांधली और स्कॉलर बैठाने के आरोपी रह चुके थे, लेकिन बिना किसी आपराधिक पृष्ठभूमि सत्यापन के उन्हें दोबारा ड्यूटी पर रख लिया गया। नालंदा के सुपरवाइजर चंदन कुमार को भी पूर्व में कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया था, फिर भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा, रैंडमाइजेशन नियमों को ताक पर रखकर सूची से बाहर के बाहरी कर्मियों को आखिरी समय में परीक्षा केंद्रों पर तैनात किया गया था। इन गंभीर आरोपों के आधार पर उक्त कंपनी को काली सूची में डालने का प्रस्ताव भेजा गया है। EOU के अनुसार, बेगूसराय के मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-84/2026 की जांच के दौरान छपरा और नालंदा जिलों में अभ्यर्थियों को ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए उत्तर लिखवाने की बात प्रकाश में आई है। इसके बाद परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाने के लिए नियोजित कंपनी मेसर्स ईसीआईएल (ECIL) के कर्मियों की भूमिका और उनकी तकनीकी त्रुटियों की भी गहन जांच की जा रही है। भविष्य में आयोजित होने वाली विभिन्न बड़ी परीक्षाओं, जैसे NEET UG 2026 और सिपाही भर्ती परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए EOU स्तर पर एक विशेष सेल का गठन किया गया है, जो पूर्व के आरोपियों की गतिविधि पर नजर रख रहा है। आर्थिक अपराध इकाई ने पिछले दो महीनों में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम (PC Act) के तहत आय से अधिक संपत्ति (DA) के मामले (कांड संख्या 06, 08, 09 और 10/2026) दर्ज कर जांच तेज कर दी है। इसके साथ ही, बिहार में संगठित आर्थिक अपराधों पर पूरी तरह नकेल कसने के लिए EOU के तहत एक नई विशेष शाखा का गठन किया गया है। इसके अतिरिक्त, भूमि एवं राजस्व सुधार विभाग में फैले भ्रष्टाचार और भ्रष्ट लोक सेवकों के खिलाफ खुफिया सूचनाएं एकत्र कर त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए विभाग की सहमति से एक विशेष SIT का भी गठन किया गया है।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube