Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

GANDHI SETU JAAM : उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली लाइफ लाइन गांधी सेतु पर महाजाम, 3 घंटे तक थमी रही रफ्तार

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 4 जून Bihar News : उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली लाइफ लाइन गांधी सेतु पर गुरुवार की सुबह महाजाम लग गया, जिसके कारण…

Jun 4, 2026
2 min read
GANDHI SETU JAAM : उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली लाइफ लाइन गांधी सेतु पर महाजाम, 3 घंटे तक थमी रही रफ्तार 

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 4 जून

Bihar News : उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली लाइफ लाइन गांधी सेतु पर गुरुवार की सुबह महाजाम लग गया, जिसके कारण ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सुबह-सुबह सेतु पर ऐसा महाजाम लगा कि हजारों वाहन करीब तीन घंटे तक रेंगते रहे। पटना से हाजीपुर और हाजीपुर से पटना आने-जाने वाले यात्रियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, छात्र, मरीज और आम यात्री जाम में फंसकर बेहाल हो गए

सुबह के समय वाहनों का दबाव अचानक बढ़ने के कारण गांधी सेतु पर यातायात की रफ्तार पूरी तरह थम गई। कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कहीं बसें फंसी थीं तो कहीं ट्रक, पिकअप, ऑटो और निजी वाहन धीरे-धीरे सरकते दिखाई दे रहे थे। देखते ही देखते पूरा सेतु जाम की गिरफ्त में आ गया और दोनों ओर वाहनों का सैलाब उमड़ पड़ा।

स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब जाम के बीच एक ट्रक और पिकअप वाहन की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए हाजीपुर वैशाली अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी सड़क से हटवाया, लेकिन तब तक जाम और विकराल रूप ले चुका था।

जाम की खबर मिलते ही यातायात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम हरकत में आई। विभिन्न प्वाइंटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई और ट्रैफिक को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया गया। पुलिसकर्मी वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालने में जुटे रहे, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube