Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

IPL 2026 : बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी को मिला मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का खिताब, पूरी दुनिया का अपनी ओर खींचा ध्यान

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 1 जून Vaibhav Surywanshi won award : आईपीएल 2026 का ताज भले ही रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को मिला हो, लेकिन बिहार के युवा खिलाड़ी वैभव…

Jun 1, 2026
2 min read
IPL 2026 : बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी को मिला मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का खिताब, पूरी दुनिया का अपनी ओर खींचा ध्यान

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 1 जून

Vaibhav Surywanshi won award : आईपीएल 2026 का ताज भले ही रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को मिला हो, लेकिन बिहार के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए इस 15 साल के बल्लेबाज ने पूरे सीजन में बेहद आक्रामक अंदाज में रन बनाए और हर मैच में विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाया। वैभव ने पूरे सीजन में 237.31 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। उनकी बल्लेबाजी इतनी तेज और प्रभावशाली रही कि वे इस सीजन के सबसे बड़े आकर्षण बन गए।फाइनल के बाद हुए पुरस्कार समारोह में वैभव को कई बड़े अवॉर्ड मिले। उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, ऑरेंज कैप, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन जैसे कई सम्मान एक साथ मिले। एक ही सीजन में इतने अवॉर्ड जीतकर उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। पुरस्कार लेने के बाद जब रवि शास्त्री ने उनका इंटरव्यू लिया तो वैभव ने बहुत ही सहज और आत्मविश्वास से जवाब दिए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि सर, मैं आजकल दूध नहीं पी रहा हूं। उन्होंने यह भी कहा कि हर मैच अलग होता है और उसे उसी हिसाब से खेलना पड़तता है। वैभव ने अपनी फिटनेस पर भी जोर दिया और कहा कि अगर लंबे समय तक खेलना है तो फिट रहना बहुत जरूरी है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय टीम के अच्छे माहौल को दिया और कहा कि सीनियर खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ हमेशा उनका साथ देते हैं। इंटरव्यू के दौरान जब उनसे बिहार के लोगों के लिए कुछ कहने को कहा गया तो उन्होंने भोजपुरी में कहा कि जल्दी मिलब बिहार में, जिससे फैंस काफी खुश हो गए। उन्होंने यह भी बताया कि वह टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं और रेड बॉल क्रिकेट में भी उनका अनुभव अच्छा रहा है। वैभव ने कहा कि वह बिना वजह शॉट नहीं खेलते, बल्कि सही मौके का इंतजार करते हैं।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube