Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

JHARKHAND MAUSAM : झारखंड में एक जून तक मौसम मेहरबान, तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का विमान को किया गया डायवर्ट

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 30 मई   Jharkhand news : गर्मी से बेहाल झारखंड पर मौसम ने मेहरबानी दिखाई है। रांची समेत कई इलाकों में बारिश की वजह…

May 30, 2026
2 min read
JHARKHAND MAUSAM : झारखंड में एक जून तक मौसम मेहरबान, तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का विमान को किया गया डायवर्ट

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 30 मई

 

Jharkhand news : गर्मी से बेहाल झारखंड पर मौसम ने मेहरबानी दिखाई है। रांची समेत कई इलाकों में बारिश की वजह से अधिकतम पारा सामान्य से नीचे आ गया है। इस वजह से गर्मी से राहत मिली है। वहीं आग की तरह झुलस रहे पलामू के डाल्टनगंज का अधिकतम पारा पिछले 24 घंटे में लुढ़कर 34.5 डिग्री पर आ गया है। यहां सामान्य की तुलना में तापमान में 3.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। मौसम केंद्र, रांची ने 30 मई से 1 जून तक कई इलाकों के लिए वज्रपात, तेज हवा और मेघ गर्जन और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं रांची एयरपोर्ट क्षेत्र में मेघ गर्जन, बारिश और तेज हवा की वजह से कई विमान को सुरक्षा कारणों से डायवर्ट कर दिया गया। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की फ्लाइट समेत कई विमानों को रांची में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली और उन्हें कोलकाता एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश शुक्ला ने बताया कि मौसम में सुधार और दृश्यता सामान्य होने के बाद ही उड़ानों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने यात्रियों को एयरलाइंस से फ्लाइट स्टेटस की जानकारी लेकर ही एयरपोर्ट जाने की सलाह दी है। झारखंड के मौसम में आए बदलाव की वजह से गर्मी में सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम केंद्र, रांची के मुताबिक पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम पारा सामान्य की तुलना में 8.6 डिग्री लुढ़कर 27.8 डिग्री दर्ज किया गया है जबकि न्यूनतम पारा 19.8 डिग्री रहा है। लेकिन रांची के नामकुम में न्यूनतम पारा सबसे कम 17.6 डिग्री रहा। जमशेदपुर में सामान्य की तुलना में अधिकतम पारा में 5.8 डिग्री की कमी आई है। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। बोकारो में अधिकतम पारा 34.2 डिग्री, चाईबासा में 33.4 डिग्री, देवघर में 29.8 डिग्री, कोडरमा में 26.8 डिग्री, गुमला में 31.1 डिग्री, हजारीबाग में 28.1 डिग्री, जामताड़ा में 33.4 डिग्री, खूंटी में 32.2 डिग्री, लातेहार में 28.4 डिग्री, लोहरदगा में 32.1 डिग्री, पाकुड़ में 33.5 डिग्री, सरायकेला में 33.4 डिग्री, साहिबगंज में 31.7 डिग्री और सिमडेगा में 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

RECOMMENDED FOR YOU

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.
झारखंड • Sep 29, 2026

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.

जमशेदपूर आणि इतर शहरी आणि निवासी भागात भटक्या कुत्र्यांच्या वाढत्या संख्येमुळे हल्ले आणि कुत्रा चावण्याच्या घटनांबाबत चिंता वाढली आहे.

The Media Times.Live News Desk
कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत
झारखंड • Sep 29, 2026

कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत

गोलमुरी बँक दरोड्यात चत्र कनेक्शनचा दावा, डिस्नेलँड फेअरमध्ये काम करणाऱ्या चार जणांची चौकशी

The Media Times.Live News Desk
झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे
झारखंड • Sep 29, 2026

झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे

आंदोलकांच्या मागण्यांकडे दुर्लक्ष केल्याचा आरोप करत, संघटनेने बंदपूर्वी पूर्व सिंगभूममध्ये आपली जनजागरण मोहीम तीव्र केली.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube