Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

LALOO YADAV : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने 78वां जन्मदिन मनाया, रागिनी-मीसा ने सरकार को खूब खड़ी-खोटी सुनाया

दी मीडिया टाइम्स डेस्क, 11 जून Bihar News : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर गुरुवार को परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह…

Jun 11, 2026
3 min read
LALOO YADAV : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने 78वां जन्मदिन मनाया, रागिनी-मीसा ने सरकार को खूब खड़ी-खोटी सुनाया

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

दी मीडिया टाइम्स डेस्क, 11 जून

Bihar News : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर गुरुवार को परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल दिखा। इस दौरान उनकी बेटी रागिनी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। रागिनी यादव ने कहा कि उनकी कामना है कि हमारी उम्र भी पिताजी को लग जाए और वे हजारों साल जिएं। उन्होंने दावा किया कि पूरे बिहार की जनता लालू प्रसाद यादव के साथ खड़ी है। बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव मिलने की घटना का जिक्र करते हुए सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए। रागिनी ने कहा कि सुरक्षा में कटौती कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि पार्टी के कार्यकर्ता लगातार उनके परिवार के साथ खड़े हैं और उनकी सुरक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। वहीं, राजद सांसद मीसा भारती ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन है और पूरा राष्ट्रीय जनता दल तथा बिहार की जनता उनके साथ है। मीसा ने आरोप लगाया कि सरकार न तो रोजगार देने में सफल रही है, न ही पलायन और महंगाई पर नियंत्रण कर पा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास अब केवल नेताओं के बंगले खाली कराने और सुरक्षा घटाने जैसे काम ही बचे हैं। मीसा भारती ने कहा कि पिछले छह दिनों से राजद कार्यकर्ता उनके परिवार और पार्टी नेताओं की सुरक्षा में लगे हुए हैं। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया।वहीं, राजद सांसद मीसा भारती ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन है और पूरा राष्ट्रीय जनता दल तथा बिहार की जनता उनके साथ है। मीसा ने आरोप लगाया कि सरकार न तो रोजगार देने में सफल रही है, न ही पलायन और महंगाई पर नियंत्रण कर पा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास अब केवल नेताओं के बंगले खाली कराने और सुरक्षा घटाने जैसे काम ही बचे हैं। मीसा भारती ने कहा कि पिछले छह दिनों से राजद कार्यकर्ता उनके परिवार और पार्टी नेताओं की सुरक्षा में लगे हुए हैं। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया।राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्म 11 जून 1948 को हुआ था। गुरुवार को उन्होंने अपना 78वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन की शुरुआत देर रात परिवार के बीच केक काटकर हुई, जिसकी तस्वीरें भी सामने आईं। लालू यादव ने पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ केक काटा। जन्मदिन के अवसर पर सुबह से ही 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर समर्थकों और राजद कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। लालू यादव घर से बाहर निकलकर समर्थकों का अभिवादन करते नजर आए। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गरीबों और समर्थकों के लिए भोज तथा सामाजिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। राजद लंबे समय से 11 जून को सामाजिक न्याय और सद्भावना दिवस के रूप में मनाती रही है। इस दौरान देशभर के कई राजनीतिक नेताओं ने भी लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube