Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

PMCH में बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, उपस्थिति के आधार पर मिलेगा वेतन

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 6 मई | पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) प्रशासन ने अस्पताल में कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मियों की उपस्थिति को लेकर बड़ा फैसला लिया…

May 6, 2026
2 min read
PMCH में बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, उपस्थिति के आधार पर मिलेगा वेतन

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 6 मई | पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) प्रशासन ने अस्पताल में कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मियों की उपस्थिति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब अस्पताल के कर्मचारियों का वेतन और मानदेय केवल बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही जारी किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य अस्पताल में अनुशासन बढ़ाना, फर्जी हाजिरी पर रोक लगाना और कार्यसंस्कृति में सुधार लाना है।

PMCH प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अस्पताल के सभी विभागाध्यक्ष, प्रभारी परिचारिका और स्वास्थ्य प्रबंधकों को अपने अधीन कार्यरत कर्मियों की मासिक उपस्थिति रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही बायोमेट्रिक मशीन में दर्ज उपस्थिति का मिलान करने के बाद ही वेतन भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह नियम तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के सभी कर्मचारियों पर लागू होगा, चाहे वे नियमित हों या संविदा पर कार्यरत। लेखापाल, स्थापना लिपिक और विपत्र लिपिक को विशेष रूप से निर्देश दिया गया है कि विभागों से प्राप्त उपस्थिति विवरणी और बायोमेट्रिक रिकॉर्ड की जांच के बाद ही भुगतान जारी किया जाए।

प्रशासन ने प्रभारी हवलदार, प्रभारी परिचारिकाओं, स्वास्थ्य प्रबंधकों और कंट्रोल रूम को भी आदेश के सख्ती से पालन की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं बायोमेट्रिक कक्ष से जुड़े कर्मियों को उपस्थिति डेटा की सटीकता बनाए रखने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

अस्पताल प्रशासन के इस कदम को लंबे समय से मिल रही अनुपस्थिति और फर्जी हाजिरी की शिकायतों पर रोक लगाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि इससे कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित होगी और अस्पताल की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी बनेगी।

हालांकि, इस फैसले के बाद चतुर्थ वर्गीय संघ के नेताओं ने सवाल भी उठाए हैं। संघ का कहना है कि यदि बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था लागू की जा रही है तो इसे केवल तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मियों तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। नेताओं ने मांग की है कि डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों पर भी यह नियम समान रूप से लागू हो, क्योंकि मरीजों की देखभाल में उनकी जिम्मेदारी सबसे अहम होती है।

PMCH में लागू की गई इस नई व्यवस्था को प्रशासनिक सख्ती और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि यह नियम अस्पताल की कार्यसंस्कृति और कर्मचारियों की उपस्थिति में कितना सुधार ला पाता है।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube