Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

POLICE RAID IN NIGHT भागलपुर में आधी रात को पुलिस की रेड से बवाल, घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट का आरोप, इलाके में तनाव

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 6 जून Bihar News: भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र के अंबाबाग मोहल्ले में पुलिस की एक छापेमारी के बाद विवाद खड़ा हो गया है।…

Jun 6, 2026
5 min read
POLICE RAID IN NIGHT भागलपुर में आधी रात को पुलिस की रेड से बवाल, घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट का आरोप, इलाके में तनाव

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 6 जून

Bihar News: भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र के अंबाबाग मोहल्ले में पुलिस की एक छापेमारी के बाद विवाद खड़ा हो गया है। नशीले पदार्थों की तलाश में पहुंची पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों और महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि कई घायल महिलाओं का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात बबरगंज थाना पुलिस नशीले पदार्थों की बरामदगी के लिए अंबाबाग इलाके में छापेमारी करने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम तीन वाहनों और करीब 25 जवानों के साथ मौके पर पहुंची थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने तीन से चार घरों में तलाशी ली, लेकिन कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिलने के बाद घर की महिलाओं के साथ मारपीट की गई।
घायलों और परिजनों का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और युवतियों पर लाठी-डंडे चलाए, जिससे आधा दर्जन से अधिक महिलाएं और युवतियां घायल हो गईं।।उनका आरोप है कि महिलाएं लगातार अपनी बात रखने की कोशिश करती रहीं, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। घटना के दौरान कई महिलाओं के चीखने-चिल्लाने की भी बात कही जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद की शुरुआत शुक्रवार सुबह हुई थी. आरोप है कि बबरगंज थाने के चालक अमित कुमार एक घर पर पहुंचे और दरवाजा खोलने को कहा। उस समय घर में महिलाएं मौजूद थीं। परिजनों का कहना है कि चालक सिविल ड्रेस में थे, इसलिए उनसे पुलिस टीम के साथ आने को कहा गया। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि बातचीत के दौरान चालक और स्थानीय लोगों के बीच विवाद बढ़ गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। इसी दौरान चालक वहां से निकलने के दौरान गिर गए, जिससे उन्हें हल्की चोट आई।
पीड़ित परिवारों का कहना है कि इसके कुछ समय बाद डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था। हालांकिPOLICE RED IN NIGHT भागलपुर में आधी रात को पुलिस की रेड से बवाल, घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट का आरो
द मीडिया टाइम्स डेस्क, 6 जून

Bihar News: भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र के अंबाबाग मोहल्ले में पुलिस की एक छापेमारी के बाद विवाद खड़ा हो गया है। नशीले पदार्थों की तलाश में पहुंची पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों और महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि कई घायल महिलाओं का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात बबरगंज थाना पुलिस नशीले पदार्थों की बरामदगी के लिए अंबाबाग इलाके में छापेमारी करने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम तीन वाहनों और करीब 25 जवानों के साथ मौके पर पहुंची थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने तीन से चार घरों में तलाशी ली, लेकिन कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिलने के बाद घर की महिलाओं के साथ मारपीट की गई।
घायलों और परिजनों का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और युवतियों पर लाठी-डंडे चलाए, जिससे आधा दर्जन से अधिक महिलाएं और युवतियां घायल हो गईं।।उनका आरोप है कि महिलाएं लगातार अपनी बात रखने की कोशिश करती रहीं, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। घटना के दौरान कई महिलाओं के चीखने-चिल्लाने की भी बात कही जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद की शुरुआत शुक्रवार सुबह हुई थी. आरोप है कि बबरगंज थाने के चालक अमित कुमार एक घर पर पहुंचे और दरवाजा खोलने को कहा। उस समय घर में महिलाएं मौजूद थीं। परिजनों का कहना है कि चालक सिविल ड्रेस में थे, इसलिए उनसे पुलिस टीम के साथ आने को कहा गया। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि बातचीत के दौरान चालक और स्थानीय लोगों के बीच विवाद बढ़ गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। इसी दौरान चालक वहां से निकलने के दौरान गिर गए, जिससे उन्हें हल्की चोट आई।
पीड़ित परिवारों का कहना है कि इसके कुछ समय बाद डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था। हालांकि रात करीब 11 बजे पुलिस फिर बड़ी संख्या में इलाके में पहुंची और छापेमारी शुरू कर दी।
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने कुछ घरों के दरवाजे तोड़कर अंदर प्रवेश किया। लोगों का कहना है कि घर का दरवाजा खुलने का इंतजार किए बिना दूसरे रास्तों से अंदर जाने की कोशिश की गई। इस दौरान कई घरों में तोड़फोड़ होने का भी आरोप लगाया गया है।
रात करीब 11 बजे पुलिस फिर बड़ी संख्या में इलाके में पहुंची और छापेमारी शुरू कर दी।
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने कुछ घरों के दरवाजे तोड़कर अंदर प्रवेश किया। लोगों का कहना है कि घर का दरवाजा खुलने का इंतजार किए बिना दूसरे रास्तों से अंदर जाने की कोशिश की गई। इस दौरान कई घरों में तोड़फोड़ होने का भी आरोप लगाया गया है।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube