Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Crime

करोड़ों रुपए की धोखाधडी करने वाला आरोपी क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में .

द मीडिया टाइम्स डेस्क इंदौर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि इंदौर निवासी व्यापारी प्रवीण जिंदल…

Aug 1, 2024
3 min read
करोड़ों रुपए की धोखाधडी करने वाला आरोपी क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में .

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

इंदौर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि इंदौर निवासी व्यापारी प्रवीण जिंदल की कंपनी विवेक ट्रेडिंग तथा अपवेंचर को एक ब्रोकर के जरिये दुबई की कंपनी स्टार कम्मोडिटीज ने 30 कंटेनर बासमती चावल की टुकड़ी का सौदा किया ओर कहा कि माल डकार पोर्ट सेनेगल देश जोकि अफ्रीका में स्थित है वहाँ तथा कुछ माल आबिदजान पोर्ट पर आर्वरी कोस्ट देश में भेजना है। तय सौदे के मुताबिक माल भेजने से पूर्व 10 प्रतिशत राशि का भुगतान हो जाना था लेकिन दुबई की कंपनी स्टार कम्मोडिटीज के मालिक नितिन पिता सुरजीत राणा तथा नीरज पिता सुरजीत राणा ने भुगतान नहीं किया तथा 01-02 दिन में भुगतान किये जाने का आश्वासन दिया। इंदौर के व्यापारी ने मुंद्रा पोर्ट गुजरात से तय सौदे के मुताबिक माल रवाना कर दिया जिसका भुगतान आरोपियों ने नहीं किया तथा बार बार भुगतान हेतु कहने पर आरोपियों द्वारा कई बार फर्जी स्विफ्ट भेजकर फरियादी को विश्वास दिलाया कि पैसे ट्रांसफर कर दिये है एक्सचेंज के माध्यम से करेंसी परिवर्तित होकर कुछ दिनों में आपकी बैंक में आ जायेगी इस प्रकार फरियादी ने कई बार प्रयास किया ओर अनेकों बार फर्जी कूटरचित स्विफ्ट आरोपियों द्वारा भेजी गईं जो कभी क्रेडिट नहीं हुईं बाद फरियादी की शिकायत पर से जाँच की गई जिसमें सौदे संबंधी समस्त तथ्यों की जाँच कर भुगतान के संबंध में दी गई स्विफ्ट का दुबई में स्थित भारत की ऐंबेसी के माध्यम से संबंधित बैकों से सत्यापन कराया गया जिनकी स्विफ्ट भेजी जा रही थी उन बैकों नें फर्जी होना बताया। इस आधार पर दोंनों आरोपियों के विरूद्ध थाना अपराध शाखा में मालिक नितिन पिता सुरजीत राणा तथा नीरज पिता सुरजीत राणा के विरूद्ध भादवि के तहत दर्ज किया गया था दोनों आरोपीगण दुबई में निवास करते थे जिनकी गिरफ्तारी सरलता से संभव नहीं थी इसलिये इनके विरूद्ध लुकआउट सर्कुलर नोटिस जारी किये गये थे बाद समय समय पर हिमाचल प्रदेश जाकर तस्दीक की गई लेकिन आरोपीगणों का कोई सुराग नहीं मिल रहा था तब विदेश नीति की संधि के अनुसार प्रत्यर्पण की कार्यवाही के लिये पुलिस द्वारा रेड कार्नर नोटिस जारी करने हेतु विभागीय स्तर पर विभिन्न कार्यवाहियाँ की गई आरोपी के पासपोर्ट को आधार बनाते हुये विभिन्न एयरपोर्ट अथॉरटीज को एलओसी जारी कराई गई थी जिससे आरोपी को एयरपोर्ट पहुंचते ही पहचान की जा सके आरोपी नीरज राणा जैसे ही भारत आया था उसे अमृतार एयरपोर्ट पर रोक लिया गया तथा इंदौर क्राईम ब्रांच की टीम ने वहा जाकर आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके भाई आरोपी नितिन राणा की गिरफ्तारी के भी प्रयास किये जा रहे है…

RECOMMENDED FOR YOU

हिंदू महाविद्यालयातील विद्यार्थिनीचा छळ केल्याप्रकरणी डीयूच्या तीन विद्यार्थ्यांना निलंबित करण्यात आले आहे

हिंदू महाविद्यालयातील विद्यार्थिनीचा छळ केल्याप्रकरणी डीयूच्या तीन विद्यार्थ्यांना निलंबित करण्यात आले आहे

दिल्ली पोलिसांनी एफआयआर नोंदवल्यानंतर लॉ सेंटर-२ मध्ये एलएलबी करत असलेल्या तीन विद्यार्थ्यांना तत्काळ निलंबित करण्यात आले.

The Media Times.Live News Desk
गोव्यातील भाजप आमदाराच्या मुलावर रस्त्याच्या वादात वकिलाला शिवीगाळ आणि धमकी दिल्याचा आरोप

गोव्यातील भाजप आमदाराच्या मुलावर रस्त्याच्या वादात वकिलाला शिवीगाळ आणि धमकी दिल्याचा आरोप

रस्त्याच्या वादात आमदाराच्या मुलाने अपमानास्पद भाषा वापरली आणि धमक्या दिल्याचा आरोप करत एका 70 वर्षीय वकिलाने पोलिसांत तक्रार दाखल केली आहे.

The Media Times.Live News Desk
22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टेमध्ये मृतावस्थेत आढळली, मित्र आसिफ अलीला अटक

22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टेमध्ये मृतावस्थेत आढळली, मित्र आसिफ अलीला अटक

अटक केलेल्या व्यक्तीसोबत ती राहत असलेल्या खोलीत विद्यापीठाची विद्यार्थिनी मृतावस्थेत आढळून आल्याने पोलिसांनी हत्येचा संशय व्यक्त केला आहे

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube