Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

कॉलेज बदलाव के विरोध में छात्राओं का हंगामा, डीईओ कार्यालय का घेराव और तालाबंदी

जमशेदपुर में एक बार फिर छात्र संगठन के बैनर तले छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कॉलेज बदलाव के फैसले के खिलाफ नाराज़ छात्राओं ने डीईओ (जिला शिक्षा कार्यालय) का घेराव…

Jul 2, 2025
2 min read
कॉलेज बदलाव के विरोध में छात्राओं का हंगामा, डीईओ कार्यालय का घेराव और तालाबंदी

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

जमशेदपुर में एक बार फिर छात्र संगठन के बैनर तले छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कॉलेज बदलाव के फैसले के खिलाफ नाराज़ छात्राओं ने डीईओ (जिला शिक्षा कार्यालय) का घेराव करते हुए शिक्षा विभाग के कार्यालय में तालाबंदी कर दी। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जदयू नेता हेमंत पाठक ने किया।

प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने राज्य सरकार और शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। जब जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, तो न तो नेता और न ही छात्राएं पीछे हटने को तैयार हुईं।

जदयू नेता हेमंत पाठक ने कहा कि राज्य सरकार की नई शिक्षा नीति और ढुलमुल रवैये के चलते छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है। उनका साफ कहना था कि जो छात्र या छात्रा जिस कॉलेज से 11वीं की पढ़ाई कर रहा है, उसी कॉलेज में उसे 12वीं की पढ़ाई करने दी जाए। कॉलेज बदलने से छात्रों को मानसिक और शैक्षणिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं ने भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री उनकी पीड़ा को नहीं समझ पा रहे हैं। छात्राओं ने कहा कि वे उसी कॉलेज में 12वीं की पढ़ाई करना चाहती हैं, जिससे वे 11वीं कर रही हैं, ताकि पढ़ाई में कोई बाधा न आए।

अंत में जदयू नेता ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो कोल्हान के सभी कॉलेजों में तालाबंदी की जाएगी

RECOMMENDED FOR YOU

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.
झारखंड • Sep 29, 2026

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.

जमशेदपूर आणि इतर शहरी आणि निवासी भागात भटक्या कुत्र्यांच्या वाढत्या संख्येमुळे हल्ले आणि कुत्रा चावण्याच्या घटनांबाबत चिंता वाढली आहे.

The Media Times.Live News Desk
कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत
झारखंड • Sep 29, 2026

कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत

गोलमुरी बँक दरोड्यात चत्र कनेक्शनचा दावा, डिस्नेलँड फेअरमध्ये काम करणाऱ्या चार जणांची चौकशी

The Media Times.Live News Desk
झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे
झारखंड • Sep 29, 2026

झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे

आंदोलकांच्या मागण्यांकडे दुर्लक्ष केल्याचा आरोप करत, संघटनेने बंदपूर्वी पूर्व सिंगभूममध्ये आपली जनजागरण मोहीम तीव्र केली.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube