Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

गयाजी में अपराधियों का तांडव ज्वेलरी कारोबारी को गोली मार कर लूटे 45 लाख, फायरिंग करते हुए फरार

द मीडिया टाइम्स डेस्क गयाजी, 27 मई : पुलिस प्रशासन द्वारा अपरधियों पर ताबड़तोड़ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान चलाने के बाद भी बिहार में आपराधिक वारदात पर अंकुश नहीं लग पा…

May 28, 2026
3 min read
गयाजी में अपराधियों का तांडव ज्वेलरी कारोबारी को गोली मार कर लूटे 45 लाख, फायरिंग करते हुए फरार 

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 द मीडिया टाइम्स डेस्क

गयाजी, 27 मई : पुलिस प्रशासन द्वारा अपरधियों पर ताबड़तोड़ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान चलाने के बाद भी बिहार में आपराधिक वारदात पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।अपराधियों ने तूं डाल- डाल, मैं पात – पात की कहावत को चरितार्थ करने की ठान ली है और आए दिन कोई ना कोई बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।

ताजा मामला गयाजी का है। जहां बुधवार की देर शाम को अपराधियों ने गया जिला के गुरुआ बाजार में फिल्मी अंदाज में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। हथियारबंद अपराधियों ने एस ब्रदर्स ज्वेलरी दुकान के संचालक प्रभाकर कुमार वर्णवाल को गोली मारकर करीब 45 लाख रुपये के जेवरात से भरा बैग लूट लिया। वारदात के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गए, जिससे पूरे बाजार इलाके में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार प्रभाकर कुमार वर्णवाल रोज की तरह शाम करीब सात बजे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से प्रभाकर कुमार घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद अपराधियों ने उनसे जेवरात, जरूरी कागजात और अन्य सामान से भरा बैग छीन लिया। घटना में दुकान के स्टाफ सुभाष कुमार भी घायल बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपराधी गुरुआ बस स्टैंड की ओर से आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद बरतल्ला मोड़ होते हुए गुरुआ की दिशा में भाग निकले। भागने के दौरान बदमाश लगातार फायरिंग करते रहे।

घटना की सूचना मिलते ही गुरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

घायल प्रभाकर कुमार वर्णवाल ने बताया कि जैसे ही अपराधियों ने गोली चलाई, वह नीचे बैठ गए। उनके अनुसार पांच अपराधियों में चार ने गमछे से चेहरा ढंक रखा था, जबकि एक का चेहरा खुला था। सभी के हाथों में हथियार थे। पीड़ित ने बताया कि अपराधी दो बाइक पर सवार होकर आए थे और तीन से चार राउंड फायरिंग की।एक गोली उन्हें लग गई। वारदात के बाद बदमाश जेवरात से भरा बैग लेकर गुरारू की ओर फरार हो गए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी अपराधी कम उम्र के लग रहे थे।

दुकान के स्टाफ सुभाष कुमार ने बताया कि वे लोग दुकान बंद कर लौट रहे थे, तभी पांच अपराधियों ने हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि पहली गोली उनके सिर के पास से गुजर गई, दूसरी बार भी वे बाल-बाल बच गए। तीसरी बार फायरिंग शुरू होते ही वे जान बचाने के लिए पास की एक दुकान में छिप गए और अपराधी बैग छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे गुरुआ बाजार में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube