Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

जमशेदपुर आम सभा में राहुल गांधी ने बेरोजगारी, जीएसटी और नोटबंदी जैसी सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

द मिडिया टाईम्स डेस्क – जमशेदपुर  राहुल गांधी का जमशेदपुर में दिया गया भाषण भारत की सामाजिक और आर्थिक समस्याओं पर आधारित था, जिसमें उन्होंने भाजपा और नरेंद्र मोदी की…

Nov 9, 2024
2 min read
जमशेदपुर आम सभा में राहुल गांधी ने बेरोजगारी, जीएसटी और नोटबंदी जैसी सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मिडिया टाईम्स डेस्क – जमशेदपुर 

राहुल गांधी का जमशेदपुर में दिया गया भाषण भारत की सामाजिक और आर्थिक समस्याओं पर आधारित था, जिसमें उन्होंने भाजपा और नरेंद्र मोदी की नीतियों पर कड़ी आलोचना की। उनके भाषण का मुख्य संदेश था कि कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन नफरत के बजाय मोहब्बत की राजनीति को बढ़ावा देंगे, और भारत को एकजुट करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य देश को जोड़ना और हर नागरिक के हक की रक्षा करना है।

राहुल गांधी ने बेरोजगारी, जीएसटी और नोटबंदी जैसी सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए, और यह दावा किया कि इन नीतियों से गरीबों, किसानों और मजदूरों को नुकसान हुआ है, जबकि बड़े उद्योगपतियों के लिए सुविधाएं बढ़ाई गईं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की तरफ से महिलाओं, किसानों और बेरोजगार युवाओं के लिए कई गारंटी योजनाओं का भी ऐलान किया। इनमें महिलाओं को ₹2500 महीना, किसानों को 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान, और स्वास्थ्य बीमा योजना का जिक्र था, जिसमें गरीबों को ₹15 लाख तक का इलाज मुफ्त मिलेगा।

इसके अलावा, राहुल गांधी ने झारखंड में आदिवासी, पिछड़ा और दलित वर्ग के लिए आरक्षण बढ़ाने का वादा किया और जाति जनगणना की जरूरत पर जोर दिया, ताकि यह पता चल सके कि इन समुदायों की वास्तविक स्थिति क्या है और उनके लिए क्या निर्णय लिए जा रहे हैं।

RECOMMENDED FOR YOU

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.
झारखंड • Sep 29, 2026

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.

जमशेदपूर आणि इतर शहरी आणि निवासी भागात भटक्या कुत्र्यांच्या वाढत्या संख्येमुळे हल्ले आणि कुत्रा चावण्याच्या घटनांबाबत चिंता वाढली आहे.

The Media Times.Live News Desk
कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत
झारखंड • Sep 29, 2026

कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत

गोलमुरी बँक दरोड्यात चत्र कनेक्शनचा दावा, डिस्नेलँड फेअरमध्ये काम करणाऱ्या चार जणांची चौकशी

The Media Times.Live News Desk
झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे
झारखंड • Sep 29, 2026

झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे

आंदोलकांच्या मागण्यांकडे दुर्लक्ष केल्याचा आरोप करत, संघटनेने बंदपूर्वी पूर्व सिंगभूममध्ये आपली जनजागरण मोहीम तीव्र केली.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube