Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इमारत का हिस्सा गिरा, मची अफरा-तफरी

द मीडिया टाइम्स  जमशेदपुर स्थित कोल्हान क्षेत्र के सबसे बड़े अस्पताल महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। अस्पताल के बी ब्लॉक का एक…

May 3, 2025
3 min read
जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इमारत का हिस्सा गिरा, मची अफरा-तफरी

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स 

जमशेदपुर स्थित कोल्हान क्षेत्र के सबसे बड़े अस्पताल महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। अस्पताल के बी ब्लॉक का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बी ब्लॉक में कई मरीज भर्ती थे। जैसे ही इमारत का हिस्सा गिरा, वहां चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। मौके की भयावहता को देखकर आमजन के साथ-साथ अस्पतालकर्मी भी स्तब्ध रह गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमारत गिरने की तेज आवाज सुनते ही अस्पताल परिसर में भगदड़ की स्थिति बन गई। कई मरीज और तीमारदार उस समय ब्लॉक के अंदर ही मौजूद थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मलबे के नीचे चार मरीजों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, कुछ अन्य को मामूली चोटें भी आई हैं, जिन्हें तत्काल प्राथमिक चिकित्सा दी गई और अन्य सुरक्षित वार्डों में शिफ्ट कर दिया गया।

घटना के तुरंत बाद अस्पताल प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए पूरे बी ब्लॉक की बिजली आपूर्ति काट दी ताकि किसी भी तरह की और अनहोनी को टाला जा सके। इसके साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। एनडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे लोगों को निकालने के प्रयास में जुट गई हैं। अब तक कई लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन कुछ के अभी भी फंसे होने की आशंका बनी हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। एसडीओ समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से बी ब्लॉक को पूरी तरह खाली कराने के निर्देश दिए ताकि कोई अन्य जनहानि न हो। इसके अलावा पूरे परिसर की सुरक्षा जांच भी शुरू कर दी गई है।

यह हादसा न केवल अस्पताल की जर्जर संरचनात्मक स्थिति को उजागर करता है, बल्कि यह भी सवाल खड़े करता है कि इतने बड़े और महत्वपूर्ण अस्पताल में समय रहते जरूरी मरम्मत और जांच क्यों नहीं की गई। यह अस्पताल न केवल जमशेदपुर, बल्कि आसपास के जिलों से आने वाले हजारों मरीजों के लिए जीवनरेखा माना जाता है। ऐसे में इस तरह की लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है।

स्थानीय प्रशासन ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। उम्मीद की जा रही है कि दोषियों की पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और पूरे शहर की नजर इस हादसे पर टिकी हुई है।

 

RECOMMENDED FOR YOU

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.
झारखंड • Sep 29, 2026

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.

जमशेदपूर आणि इतर शहरी आणि निवासी भागात भटक्या कुत्र्यांच्या वाढत्या संख्येमुळे हल्ले आणि कुत्रा चावण्याच्या घटनांबाबत चिंता वाढली आहे.

The Media Times.Live News Desk
कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत
झारखंड • Sep 29, 2026

कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत

गोलमुरी बँक दरोड्यात चत्र कनेक्शनचा दावा, डिस्नेलँड फेअरमध्ये काम करणाऱ्या चार जणांची चौकशी

The Media Times.Live News Desk
झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे
झारखंड • Sep 29, 2026

झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे

आंदोलकांच्या मागण्यांकडे दुर्लक्ष केल्याचा आरोप करत, संघटनेने बंदपूर्वी पूर्व सिंगभूममध्ये आपली जनजागरण मोहीम तीव्र केली.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube