Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Crime

जाने सीरियल किलर के मारने का पैटर्न – न हथियार, न कोई साथी और 10 महिलाओं का कत्ल

द मीडिया टाइम्स  डेस्क:  बीते एक साल से यूपी की बरेली पुलिस के लिए सिरदर्द बना ‘साड़ी वाला सीरियल किलर’ आखिरकार गिरफ्त में आ ही गया. इस एक शख्स की…

Aug 10, 2024
4 min read
जाने सीरियल किलर के मारने का पैटर्न – न हथियार, न कोई साथी और 10 महिलाओं का कत्ल

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स 

डेस्क:  बीते एक साल से यूपी की बरेली पुलिस के लिए सिरदर्द बना ‘साड़ी वाला सीरियल किलर’ आखिरकार गिरफ्त में आ ही गया. इस एक शख्स की खोज के लिए पुलिस ने 22 टीमें बनाईं, 1500 CCTV कैमरे खंगाले, 1.5 लाख मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर रखा और ऑपरेशन ‘तलाश’ चलाया, तब जाकर कहीं इस सनकी खूनी का पता लग सका, जिसके बाद आखिरकार बरेली शहर को इसके आतंक से निजात मिली.

15 महीने तक पसीना बहाने के बाद यूपी पुलिस ने आखिरकार हत्यारे कुलदीप तक पहुंचने में कामयाबी पाई

लेकिन जिस तरह की जानकारी उसने अपनी गिरफ्तारी के बाद दी उससे हर कोई हैरान रह गया. दिखने में बिल्कुल आम सा चेहरा… कोई सोच भी नहीं सकता कि इस चेहरे के पीछे इतनी शातिर और घिनौनी असलियत छुपी हो सकती है. लेकिन इस शख्स के दिमाग की ही ये उपज थी कि बिना किसी औजार और साथी के इसने 10 महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया और वह भी बिना किसी पछतावे के.

10 महिलाओं के खून से रंगे हाथ

पुछताछ में 10 महिलाओं के खून के आरोपी कुलदीप ने अबतक 6 महिलाओं के कत्ल करने की बात को कबूल कर लिया है. उसने बताया कि आखिर उसको महिलाओं से इतनी चिढ़ क्यों थी कि उसने उन्हें बेरहमी से मारने से पहले एक बार भी नहीं सोचा. पुलिस की अबतक की जांच के मुताबिक, आरोपी कुलदीप ने 10 महिलाओं की हत्याएं की और इन हत्याओं का तरीका बिलकुल एक जैसा था. पुलिस को जो भी महिला की लाश मिलती, उसके गले में साड़ी का फंदा होता और उसमें कसके एक गांठ पड़ी होती. इसलिए इस सीरियल किलर का नाम साड़ी किलर हो गया था.

शराबी किस्म का व्यक्ति है आरोपी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी कुलदीप एक शराबी किस्म का व्यक्ति है जो सुबह सवेरे किसी रिश्तेदार के घर जाता, वहां से खाना खाकर निकलता और रात को ही किसी और के यहां चला जाता. उसका कोई निश्चित ठिकाना नहीं था. जानकारी के मुताबिक पिता ने कुलदीप की मां के रहते दूसरी शादी कर ली थी और उसकी सौतेली मां के कहने पर उसका पिता उसकी मां को बहुत मारता था. कुलदीप की पत्नी ने भी उसे छोड़ दिया था जिसके कारण शायद उसके दिल में महिलाओं के प्रति एक कुंठित मानसिक्ता ने जन्म ले लिया हो. पुलिस की मानें तो वह केवल इधर से उधर घूमता ही रहता था. कभी इस खेत तो कभी उस खलियान…वह केवल पैदल चलता रहता था और यही एक वजह था जिसकी वजह से उसको खेतों के सारे रास्ते याद थे.

दिमाग से बेहद शातिर है ये हत्यारा

वह जब भी किसी महिला को खेत में अकेले काम करते हुए देखता तो उसके पीछे लग जाता. लेकिन दिमाग से बेहद शातिर कुलदीप इस बात का भी खास ख्याल रखता था कि कहीं उसे कोई देख तो नहीं रहा. अगर उसके और उसके शिकार के बीच कोई और आता दिखता तो वह अपना रास्ता बदल लेता था और उस दिन कोई जुर्म नहीं करता था. वह अक्सर ये देखता था कि जिस महिला के पीछे वह जा रहा है वहां पर आसपास कोई गन्ने का खेत हो क्योंकि गन्ने के खेतों में आड़ होती है और उसके मुताबिक अगर गन्ने के खेत में 10-5 मीटर अंदर किसी को मार भी दिया जाए तो इतनी आसानी से पता नहीं लगता. कुलदीप जब भी किसी महिला को अकेला देखता तो उसके अंदर का जानवर जाग जाता और वह उससे संबंध बनाने के लिए कहता.

विक्टिम की साड़ी को ही बना लेता था हथियार

स्वभाविक तौर पर महिला डरकर जब उसे मना करती तो उसको गुस्सा आ जाता और इसी गुस्से के चलते वह महिला को गला दबाकर मार देता था. लेकिन उसके बाद उसको इस बात का डर सताता कि कहीं महिला में जरा भी जान बाकी ना रह गई हो जिससे वह पकड़ा जाए. अपने पकड़े जाने के डर के कारण वह महिलाओं के गले में उन्हीं की चुन्नी या फिर साड़ी से फंदा बनाकर उसमें कसकर गांठ बांध देता था ताकी महिला की जान पूरी तरह से निकल जाए. पुलिस ने इस आरोपी को पकड़ने के लिए काफी जद्दोजहद की साथ ही इसके स्केच बनाकर जारी किए गए ताकी इसे जल्द से जल्द पकड़ा जा सके और पुलिस की ये कोशिश कामयाब भी हुई. ये खुंखार अपराधी पकड़ा गया.

RECOMMENDED FOR YOU

हिंदू महाविद्यालयातील विद्यार्थिनीचा छळ केल्याप्रकरणी डीयूच्या तीन विद्यार्थ्यांना निलंबित करण्यात आले आहे

हिंदू महाविद्यालयातील विद्यार्थिनीचा छळ केल्याप्रकरणी डीयूच्या तीन विद्यार्थ्यांना निलंबित करण्यात आले आहे

दिल्ली पोलिसांनी एफआयआर नोंदवल्यानंतर लॉ सेंटर-२ मध्ये एलएलबी करत असलेल्या तीन विद्यार्थ्यांना तत्काळ निलंबित करण्यात आले.

The Media Times.Live News Desk
गोव्यातील भाजप आमदाराच्या मुलावर रस्त्याच्या वादात वकिलाला शिवीगाळ आणि धमकी दिल्याचा आरोप

गोव्यातील भाजप आमदाराच्या मुलावर रस्त्याच्या वादात वकिलाला शिवीगाळ आणि धमकी दिल्याचा आरोप

रस्त्याच्या वादात आमदाराच्या मुलाने अपमानास्पद भाषा वापरली आणि धमक्या दिल्याचा आरोप करत एका 70 वर्षीय वकिलाने पोलिसांत तक्रार दाखल केली आहे.

The Media Times.Live News Desk
22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टेमध्ये मृतावस्थेत आढळली, मित्र आसिफ अलीला अटक

22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टेमध्ये मृतावस्थेत आढळली, मित्र आसिफ अलीला अटक

अटक केलेल्या व्यक्तीसोबत ती राहत असलेल्या खोलीत विद्यापीठाची विद्यार्थिनी मृतावस्थेत आढळून आल्याने पोलिसांनी हत्येचा संशय व्यक्त केला आहे

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube