Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने आमजनों से जनता दरबार में मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी, यथोचित कार्रवाई को लेकर किया आश्वस्त, कई आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

द मीडिया टाइम्स डेस्क – झारखंड  समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने जनता दरबार में आमजनों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को…

Feb 26, 2025
2 min read
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने आमजनों से जनता दरबार में मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी, यथोचित कार्रवाई को लेकर किया आश्वस्त, कई आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क – झारखंड 

  • समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने जनता दरबार में आमजनों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान 70 से अधिक फरियादियों ने व्यक्तिगत और सामाजिक मुद्दों को उपायुक्त के समक्ष रखा। फरियादियों ने भूमि विवाद, चौकीदार नियुक्ति, सरकारी आदेश का उल्लंघन, पीवीटीजी (विशेष जनजातीय समूह) को बंदोबस्ती में जमीन आवंटन, रेलवे क्रॉसिंग में अंडरपास निर्माण, स्पोर्ट्स आर्म्स लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, अनुकंपा नियुक्ति, निजी विद्यालय में नामांकन, दुकान आवंटन समेत अन्य सामाजिक विषयों पर शिकायतें और ज्ञापन प्रस्तुत किए।
  • उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं पर यथोचित कार्रवाई की जाएगी। कई आवेदनों का समाधान ऑन द स्पॉट किया गया, और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, फरियादियों के मामलों को जल्द से जल्द हल करने के लिए विभागीय समन्वय स्थापित करने का भी निर्देश दिया गया।
  • इस दौरान, जिला दण्डाधिकारी ने यह भी कहा कि प्रखंड कार्यालय और अन्य संबंधित विभागों से मिलकर जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों की जांच कर उचित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। यह पहल यह दर्शाती है कि जिला प्रशासन आम जन की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका समाधान जल्द से जल्द करने के लिए प्रतिबद्ध है।

RECOMMENDED FOR YOU

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.
झारखंड • Sep 29, 2026

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.

जमशेदपूर आणि इतर शहरी आणि निवासी भागात भटक्या कुत्र्यांच्या वाढत्या संख्येमुळे हल्ले आणि कुत्रा चावण्याच्या घटनांबाबत चिंता वाढली आहे.

The Media Times.Live News Desk
कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत
झारखंड • Sep 29, 2026

कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत

गोलमुरी बँक दरोड्यात चत्र कनेक्शनचा दावा, डिस्नेलँड फेअरमध्ये काम करणाऱ्या चार जणांची चौकशी

The Media Times.Live News Desk
झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे
झारखंड • Sep 29, 2026

झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे

आंदोलकांच्या मागण्यांकडे दुर्लक्ष केल्याचा आरोप करत, संघटनेने बंदपूर्वी पूर्व सिंगभूममध्ये आपली जनजागरण मोहीम तीव्र केली.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube