Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

जुडियो की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर महिला से 45 लाख रुपये ठगे, साइबर पुलिस ने सात बदमाशों को पकड़ा

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 30 मई Bihar cyber crime : बिहार के भागलपुर में 48 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है। जुडियो फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर…

May 30, 2026
2 min read
जुडियो की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर महिला से 45 लाख रुपये ठगे, साइबर पुलिस ने सात बदमाशों को पकड़ा

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 30 मई

Bihar cyber crime : बिहार के भागलपुर में 48 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है। जुडियो फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार भागलपुर साइबर थाना पुलिस ने 48 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नवादा जिले के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लोगों को बड़े मॉल और मशहूर कोचिंग संस्थानों की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने शेखपुरा और आसपास के इलाकों में छापेमारी की और तीन आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास से कई अहम डिजिटल सबूत भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।पुलिस को यह मामला तब पता चला जब भागलपुर की एक महिला व्यवसायी ने शिकायत दर्ज कराई। महिला को मशहूर रिटेल ब्रांड ‘जुडियो’ की फ्रेंचाइजी दिलाने का वादा किया गया था। आरोपियों ने भरोसा जीतकर उनसे 48 लाख रुपये ले लिए। बाद में जब फ्रेंचाइजी नहीं मिली, तब महिला को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस से शिकायत की।शिकायत मिलने के बाद भागलपुर साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को गिरोह के कुछ सदस्यों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद जमुई और शेखपुरा जिलों में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के कुमरावां निवासी आशीष राज, शाहपुर थाना क्षेत्र के लालबीघा निवासी त्रिभुवन भास्कर और वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवई निवासी कृष्णकांत के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से छह मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।पूछताछ में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह अब लोगों को देशभर में पहचान रखने वाले कोचिंग संस्थान ‘बायजूस’ की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने की नई योजना बना रहा था। जब्त किए गए मोबाइल फोन से कई महत्वपूर्ण डिजिटल जानकारी मिली है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, गिरोह के कुछ अन्य सदस्य अभी भी फरार हैं। उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube