Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
World

तुर्की को भूकंप से निजात दिलाने के लिए एनडीआरएफ बने देवदूत, और भारतीय सेना की फील्ड अस्पताल ने कइयों की जान बचाई।

भारत ने “ऑपरेशन दोस्त “के तहत तुर्की और सीरिया में 6 फरवरी को आए विध्वंसकारी भूकंप के बाद रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की टीम भेजी थी । इस टीम ने…

Feb 22, 2023
2 min read
तुर्की को भूकंप से निजात दिलाने के लिए एनडीआरएफ बने देवदूत, और भारतीय सेना की फील्ड अस्पताल ने कइयों की जान बचाई।

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

भारत ने “ऑपरेशन दोस्त “के तहत तुर्की और सीरिया में 6 फरवरी को आए विध्वंसकारी भूकंप के बाद रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की टीम भेजी थी । इस टीम ने क्रांतिकारी पैमाने पर तुर्की में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। भारतीय रेस्क्यू टीम ने देवदूत बनकर हजारों लोगों की मदद करते हुए उसकी जान बचाई।

इस प्राकृतिक आपदा में 40000 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों की संख्या 70000 से पार पहुंच चुकी है। कई देश तुर्की की मदद के लिए सामने आए जिसमें से एक भारत भी था। भारतीय सेना ने हाताय प्रांत में फील्ड हॉस्पिटल तैयार किया था जहां 36 सौ से अधिक भूकंप पीड़ितों का इलाज हो रहा है।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस फील्ड हॉस्पिटल की सराहना हो रही है। हताए के इस फील्ड हॉस्पिटल ने घायलों को इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज मुहैया कराई है।

भारतीय सेना की इस फील्ड हॉस्पिटल में चिकित्सा सर्जरी, आपातकालीन वार्ड के साथ-साथ एक्स-रे लैब और मेडिकल स्टोर भी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इससे पहले भारत के एनडीआरएफ के दलों द्वारा तुर्की के गंजिया में खोज शुरू करने की तस्वीरें साझा की थी.

वैसे विदेश मंत्रालय ने वायु सेना के 5 सी-17 विमानों से 250 से ज्यादा कर्मियों विशेष उपकरण और अन्य सामग्री तुर्की को भेजी है।

बचाव कार्य के लिए तुर्की टीम में डॉग स्क्वायड भी है। यह आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्यों के दौरान सुनने और अन्य महत्वपूर्ण कौशल में विशेषज्ञ हैं।

RECOMMENDED FOR YOU

CEC ज्ञानेश कुमार यांच्या विरोधात सर्वोच्च न्यायालयात पुढील आठवड्यात सुनावणी होणार आहे
जग • Sep 29, 2026

CEC ज्ञानेश कुमार यांच्या विरोधात सर्वोच्च न्यायालयात पुढील आठवड्यात सुनावणी होणार आहे

याचिका मुख्य निवडणूक आयुक्तांना पदावर राहण्यापासून रोखण्याचा प्रयत्न करते आणि दोन्ही निवडणूक आयुक्तांच्या मान्यतेशिवाय निवडणूक आयोगाचे निर्णय घेण्यात आल्याचा आरोप करण्यात आला आहे.

The Media Times.Live News Desk
सिंगापूरमध्ये भारतीय आयटी सेवा प्रदात्याला 28 आठवड्यांच्या तुरुंगवासाची शिक्षा
जग • Sep 29, 2026

सिंगापूरमध्ये भारतीय आयटी सेवा प्रदात्याला 28 आठवड्यांच्या तुरुंगवासाची शिक्षा

सिंगापूर कोर्टाने 18,000 हून अधिक 'राज्य न्यायालयांच्या' फाइल्सची सुरक्षा धोक्यात आणल्याबद्दल भारतीय नागरिकाची शिक्षा सुनावली

The Media Times.Live News Desk
जयशंकर: सीमापार दहशतवादाबद्दल भारताच्या चिंता समजून घेण्यात अयशस्वी झाल्यामुळे द्विपक्षीय संबंधांवर परिणाम होतो
जग • Sep 29, 2026

जयशंकर: सीमापार दहशतवादाबद्दल भारताच्या चिंता समजून घेण्यात अयशस्वी झाल्यामुळे द्विपक्षीय संबंधांवर परिणाम होतो

न्यूयॉर्क, २९ सप्टेंबर: परराष्ट्र व्यवहार मंत्री एस. जयशंकर म्हणाले की, शेजारील देशातून निर्माण होणारा दहशतवाद हा भारताच्या प्रमुख चिंतेपैकी एक आहे. ते म्हणाले की भारताच्या भागीदारांना ही चिंता पूर्णपणे समजली नाही तर त्याचा द्विपक्षीय संबंधांवर परिणाम होतो.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube