Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

दुमका में बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर आदिवासी समाज का विरोध

द मीडिया टाइम्स डेस्क – झारखंड  आदिवासी सावता सुसार अखाड़ा के बैनर तले संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ आदिवासी समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध स्वरूप एक बाइक…

Feb 27, 2025
2 min read
दुमका में बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर आदिवासी समाज का विरोध

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क – झारखंड 

आदिवासी सावता सुसार अखाड़ा के बैनर तले संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ आदिवासी समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध स्वरूप एक बाइक रैली निकाली गई। इस रैली के माध्यम से आदिवासी नेताओं ने सरकार और प्रशासन पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया, साथ ही इसे आदिवासियों की अस्मिता से खेलना और मिटाने की साजिश करार दिया।

चंद्रमोहन हांसदा, प्रमंडलीय अध्यक्ष, ने कहा कि अगर सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाती है, तो आदिवासी समाज बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगा और इन घुसपैठियों के खिलाफ संघर्ष शुरू करेगा। उनका यह भी कहना था कि यदि संथाल परगना में बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठ नहीं है, तो फिर दो साल से दुमका केंद्रीय जेल में बंद नजमूल नामक बांग्लादेशी की रिहाई कैसे हो रही है? यह साफ तौर पर दर्शाता है कि सरकार और प्रशासन बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर झूठ बोल रहे हैं और सत्ताधारी दल इसका राजनीतिक फायदा उठा रहे हैं।

अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि ये बांग्लादेशी आदिवासियों की भूमि और अस्मिता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उनका कहना था कि यदि सरकार इस पर कार्रवाई नहीं करती, तो आदिवासी समाज अपने परंपरागत हथियार तीर और धनुष के साथ इन घुसपैठियों को खदेड़ने का काम करेगा।

आदिवासी समाज का स्पष्ट संदेश:

आदिवासी संगठन सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और चेतावनी दे रहे हैं कि अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आदिवासी समाज सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा और घुसपैठियों के खिलाफ संघर्ष करेगा।

RECOMMENDED FOR YOU

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.
झारखंड • Sep 29, 2026

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.

जमशेदपूर आणि इतर शहरी आणि निवासी भागात भटक्या कुत्र्यांच्या वाढत्या संख्येमुळे हल्ले आणि कुत्रा चावण्याच्या घटनांबाबत चिंता वाढली आहे.

The Media Times.Live News Desk
कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत
झारखंड • Sep 29, 2026

कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत

गोलमुरी बँक दरोड्यात चत्र कनेक्शनचा दावा, डिस्नेलँड फेअरमध्ये काम करणाऱ्या चार जणांची चौकशी

The Media Times.Live News Desk
झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे
झारखंड • Sep 29, 2026

झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे

आंदोलकांच्या मागण्यांकडे दुर्लक्ष केल्याचा आरोप करत, संघटनेने बंदपूर्वी पूर्व सिंगभूममध्ये आपली जनजागरण मोहीम तीव्र केली.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube