Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

पटना में नगर निगम की लापरवाही! सड़क पर पानी छिड़कने वाली गाड़ी से प्रशासनिक वाहन धुला, वीडियो वायरल

पटना, 2 मई। राजधानी पटना में प्रदूषण नियंत्रण तथा सड़कों पर उड़ने वाली धूल को कम करने के लिए पटना नगर निगम की ओर से नियमित रूप से विशेष वाहनों…

May 2, 2026
2 min read
पटना में नगर निगम की लापरवाही! सड़क पर पानी छिड़कने वाली गाड़ी से प्रशासनिक वाहन धुला, वीडियो वायरल

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

पटना, 2 मई। राजधानी पटना में प्रदूषण नियंत्रण तथा सड़कों पर उड़ने वाली धूल को कम करने के लिए पटना नगर निगम की ओर से नियमित रूप से विशेष वाहनों द्वारा पानी का छिड़काव कराया जाता है। लेकिन शनिवार को नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया, जब सड़क पर पानी छिड़कने वाली गाड़ी से सरकारी वाहन की धुलाई की जाती नजर आई।

यह घटना शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल गांधी मैदान के समीप, जिला पदाधिकारी कार्यालय के सामने की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11 बजे नगर निगम का वाहन सड़क पर पानी का छिड़काव करने के बजाय सफेद रंग की एक महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी को धो रहा था।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दृश्य ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो गांधी मैदान परिसर में कोई वाहन धुलाई केंद्र चल रहा हो। इस दौरान बड़ी मात्रा में पानी की बर्बादी भी हुई। वहीं, पानी के तेज फव्वारे की चपेट में आने से वहां से गुजर रहे कुछ राहगीर भी भींग गए, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई।

स्थानीय लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का दृश्य अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। बताया जा रहा है कि जैसे ही नगर निगम कर्मियों को इसकी जानकारी मिली, वे तुरंत वाहन लेकर वहां से रवाना हो गए।

घटना सामने आने के बाद नगर निगम की कार्यशैली और सरकारी संसाधनों के संभावित दुरुपयोग को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि एक ओर शहर में जल संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण की बातें की जाती हैं, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक संसाधनों का इस प्रकार उपयोग गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

फिलहाल इस मामले में पटना नगर निगम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि मामले की जांच होती है, तो संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई की मांग तेज हो सकती है।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube