Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

पर्यटन मंत्री बनते ही एक्शन में केदार प्रसाद गुप्ता, बोले- बिहार को बनाएंगे देश का बड़ा पर्यटन केंद्र

पटना, 8 मई 2026 | बिहार सरकार के नवनियुक्त पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही…

May 9, 2026
3 min read
पर्यटन मंत्री बनते ही एक्शन में केदार प्रसाद गुप्ता, बोले- बिहार को बनाएंगे देश का बड़ा पर्यटन केंद्र

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

पटना, 8 मई 2026 | बिहार सरकार के नवनियुक्त पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने बिहार के पर्यटन क्षेत्र को नई पहचान देने और राज्य को देश-दुनिया के बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया। इस दौरान पर्यटन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

पदभार ग्रहण करने के बाद मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह उनके जीवन का बेहद महत्वपूर्ण और भावुक पल है। उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री बनना केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि बिहार की सेवा करने का बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि बिहार इतिहास, संस्कृति और अध्यात्म की धरती है और यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार वही भूमि है जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ, गुरु गोविंद सिंह का जन्म हुआ और भगवान महावीर ने तपस्या की। माता जानकी की स्मृतियां भी बिहार की पहचान हैं। मंत्री ने कहा कि बिहार की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता रखती है।

केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सरकार का लक्ष्य बिहार को देश के प्रमुख पर्यटन राज्यों में शामिल करना है। इसके लिए धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का तेजी से विकास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बेहतर सड़क, साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि बिहार के पर्यटन स्थलों का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा पर्यटक बिहार आएं। मंत्री ने यह भी कहा कि पर्यटन केवल घूमने-फिरने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे रोजगार और व्यापार के बड़े अवसर भी पैदा होते हैं। पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय कलाकारों, हस्तशिल्पकारों और छोटे व्यापारियों को सीधा फायदा मिलेगा।

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ काम करने की अपील करते हुए कहा कि बिहार के पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी को पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ काम करना होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पर्यटन विभाग जनता की उम्मीदों के अनुसार काम करेगा और हर फैसले में जनहित को प्राथमिकता दी जाएगी।

हाल ही में हुए बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में केदार प्रसाद गुप्ता को पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदभार संभालने के साथ ही अब बिहार के पर्यटन विकास को लेकर लोगों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube