Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

पाकुड़ में विषाक्त भोजन की आशंका: एक ही परिवार के तीन लोग बेहोश, हालत गंभीर

पाकुड़, 24 जुलाई — झारखंड के पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र स्थित डांगापाड़ा आदिवासी टोला में एक ही परिवार के तीन सदस्य बेहोशी की हालत में मिले। मां रिचल…

Jul 24, 2025
2 min read
पाकुड़ में विषाक्त भोजन की आशंका: एक ही परिवार के तीन लोग बेहोश, हालत गंभीर

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

पाकुड़, 24 जुलाई — झारखंड के पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र स्थित डांगापाड़ा आदिवासी टोला में एक ही परिवार के तीन सदस्य बेहोशी की हालत में मिले। मां रिचल हांसदा, बेटी मरियम सोरेन और बेटा सिंगराय सोरेन अपने घर में अचेत अवस्था में पाए गए, जिन्हें गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना तब सामने आई जब गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि परिवार का घर काफी देर तक नहीं खुला। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर सभी तीनों सदस्य अचेत अवस्था में पड़े थे। ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सोनाजोड़ी सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

परिवार के पड़ोसियों के अनुसार, सभी ने शाम को खेत से लौटकर भोजन किया था, जिसके बाद यह हालत हुई। इससे विषाक्त भोजन (फूड प्वाइजनिंग) की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

डॉक्टरों का कहना है कि पीड़ितों की स्थिति गंभीर है और फिलहाल उनका इलाज जारी है। सही कारण की जांच की जा रही है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और खाने के बचे हुए नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।

हिरणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की पूरी तहकीकात की जा रही है और फॉरेंसिक टीम को भी सूचित किया गया है। यह देखा जा रहा है कि यह मामला सामान्य फूड प्वाइजनिंग का है या किसी अन्य कारण से ऐसा हुआ है।

इस घटना से क्षेत्र में चिंता और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सच्चाई सामने लाई जाए और आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

RECOMMENDED FOR YOU

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.
झारखंड • Sep 29, 2026

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.

जमशेदपूर आणि इतर शहरी आणि निवासी भागात भटक्या कुत्र्यांच्या वाढत्या संख्येमुळे हल्ले आणि कुत्रा चावण्याच्या घटनांबाबत चिंता वाढली आहे.

The Media Times.Live News Desk
कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत
झारखंड • Sep 29, 2026

कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत

गोलमुरी बँक दरोड्यात चत्र कनेक्शनचा दावा, डिस्नेलँड फेअरमध्ये काम करणाऱ्या चार जणांची चौकशी

The Media Times.Live News Desk
झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे
झारखंड • Sep 29, 2026

झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे

आंदोलकांच्या मागण्यांकडे दुर्लक्ष केल्याचा आरोप करत, संघटनेने बंदपूर्वी पूर्व सिंगभूममध्ये आपली जनजागरण मोहीम तीव्र केली.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube