Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

पीएम की अपील का असर, सीएम के काफिले में कटौती

द मीडिया टाइम्स पटना, 13 मई : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर बड़ा फैसला लिया। अपने कारकेड में गाड़ियों की संख्या घटाने से…

May 13, 2026
2 min read
पीएम की अपील का असर, सीएम के काफिले में कटौती

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स
पटना, 13 मई : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर बड़ा फैसला लिया। अपने कारकेड में गाड़ियों की संख्या घटाने से लेकर प्राइवेट और सरकारी ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम की अपील की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद सीएम सम्राट चौधरी लंबे समय बाद EV कार में दिखे। बिहार से पहले भी दूसरे राज्यों में इस तरह का निर्णय लिया जा चुका है। ऐसे में आज सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लोगों से अपील की।
ईंधन बचत की शुरुआत मुख्यमंत्री ने अपने स्वयं के कारकेड से करने का निर्णय लिया है। सम्राट चौधरी के काफिले में अब वाहनों की संख्या को न्यूनतम रखा जाएगा ताकि कम से कम तेल की खपत हो। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के सभी मंत्रियों, निगम बोर्ड के अध्यक्षों और पदाधिकारियों से अपील की है कि वे सार्वजनिक कार्यक्रमों में अतिरिक्त वाहनों का लाव-लश्कर लेकर न आएं।
सरकार का मानना है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा सादगी अपनाने से जनता के बीच एक सकारात्मक संदेश जाएगा। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वे सरकारी काम के लिए केवल आवश्यक वाहनों का ही उपयोग करें।
बिहार सरकार ने आम जनता और सरकारी कर्मचारियों के लिए सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ मनाने का आग्रह किया है। इस दिन लोगों से निजी वाहनों के बजाय साइकिल या पैदल चलने की अपेक्षा की जाएगी। इसके अलावा निजी और सरकारी दफ्तरों में ‘वर्क फ्रॉम होम’ यानी घर से काम करने की पद्धति को अपनाने की सलाह दी गई है। इससे सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम होगी और ईंधन की बड़ी बचत संभव हो सकेगी। सरकार ने विभागों को निर्देश दिया है कि अधिक से अधिक बैठकें और कॉन्फ्रेंस अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही आयोजित की जाएं।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube