Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

पीएम मोदी की मौजूदगी में सम्राट कैबिनेट का विस्तार, निशांत कुमार समेत 32 मंत्रियों ने ली शपथ

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 7 मई | बिहार की राजनीति में बुधवार को बड़ा सियासी शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला, जब राजधानी पटना के गांधी मैदान में सम्राट चौधरी सरकार…

May 7, 2026
3 min read
पीएम मोदी की मौजूदगी में सम्राट कैबिनेट का विस्तार, निशांत कुमार समेत 32 मंत्रियों ने ली शपथ

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 7 मई | बिहार की राजनीति में बुधवार को बड़ा सियासी शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला, जब राजधानी पटना के गांधी मैदान में सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में आयोजित भव्य समारोह में कुल 32 मंत्रियों ने शपथ ली। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ लेकर राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी।

गांधी मैदान में आयोजित इस समारोह को एनडीए की राजनीतिक ताकत और आगामी चुनावों की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो ने राजधानी का राजनीतिक माहौल और गर्म कर दिया। एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पूरे शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कैबिनेट विस्तार की सबसे बड़ी चर्चा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर रही। लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखने वाले निशांत कुमार ने मंत्री पद की शपथ लेकर औपचारिक रूप से सत्ता की राजनीति में एंट्री कर ली। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेटे निशांत की पीठ थपथपाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। यह दृश्य गांधी मैदान में मौजूद लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना रहा।

इस मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा, जदयू, एलजेपीआर, हम और आरएलएम सहित एनडीए के सभी सहयोगी दलों को प्रतिनिधित्व दिया गया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कैबिनेट पूरी तरह जातीय और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। भाजपा और जदयू ने जहां सवर्ण, पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित और महादलित समाज के नेताओं को जगह दी, वहीं मुस्लिम समाज को साधने के लिए जमा खान को भी मंत्रिमंडल में बनाए रखा गया।

दलित और महादलित राजनीति को मजबूत करने के लिए पासवान, मुसहर, रविदास और पासी समाज से कई चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। चिराग पासवान की पार्टी एलजेपीआर से संजय पासवान को जगह देकर पासवान समाज को साधने की कोशिश की गई, जबकि जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन मुसहर समाज का प्रतिनिधित्व करते नजर आए। इसके अलावा रत्नेश सदा को भी महादलित वर्ग का मजबूत चेहरा माना जा रहा है।

ब्राह्मण समाज से भाजपा के वरिष्ठ नेता नीतीश मिश्रा और मिथलेश तिवारी को मंत्रिमंडल में शामिल कर सवर्ण वर्ग को साधने की कोशिश की गई है। वहीं सम्राट चौधरी सरकार ने कुर्मी, यादव, कुशवाहा, मल्लाह, धानुक, गंगोता, तेली, वैश्य और अन्य पिछड़े वर्गों को भी प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक संतुलन बनाने का प्रयास किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह सिर्फ कैबिनेट विस्तार नहीं बल्कि आगामी चुनावों से पहले एनडीए की ‘सोशल इंजीनियरिंग’ का बड़ा संदेश है। मंत्रिमंडल में राजनीतिक परिवारों के कई नेताओं को जगह मिलने से विपक्ष ने ‘फैमिली फर्स्ट’ और वंशवाद का मुद्दा भी उठाना शुरू कर दिया है। हालांकि एनडीए नेताओं का दावा है कि मंत्रियों का चयन अनुभव, सामाजिक प्रतिनिधित्व और संगठनात्मक क्षमता के आधार पर किया गया है।

गांधी मैदान में हुए इस शपथ ग्रहण समारोह ने बिहार की राजनीति को नई दिशा दे दी है। अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि नई टीम सरकार की योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने और जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाती है।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube