Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए SDPO तैनात

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 15 मई : बिहार सरकार के गृह विभाग ने शुक्रवार को पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए व्यापक तबादला अधिसूचना जारी की। जारी आदेश…

May 15, 2026
2 min read
पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए SDPO तैनात

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 15 मई : बिहार सरकार के गृह विभाग ने शुक्रवार को पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए व्यापक तबादला अधिसूचना जारी की। जारी आदेश के तहत बिहार पुलिस सेवा के 50 से अधिक डीएसपी स्तर के अधिकारियों समेत कुल 61 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके साथ ही दो आईपीएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पटना स्थित पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में कई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों (SDPO) की नई तैनाती की गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को मुख्यालय में प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। सरकार ने इसे प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की नियमित प्रक्रिया बताया है।
सदर और अनुमंडल स्तर पर नई पोस्टिंग : तबादला सूची के अनुसार, नालंदा सदर (बिहार शरीीफ) के एसडीपीओ नूरुल हक को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (निरीक्षण) के पद पर पदस्थापित किया गया है। उनकी जगह आईपीएस अधिकारी संकेत कुमार को नालंदा सदर का नया एसडीपीओ बनाया गया है।
भागलपुर के कहलगांव : अनुमंडल में भी बदलाव किया गया है। यहां पंकज कुमार के स्थान पर सुश्री गरिमा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार का मानना है कि इन बदलावों से क्षेत्रीय स्तर पर पुलिस व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा।
विशेष इकाइयों में भी बदलाव : गृह विभाग ने तकनीकी और विशेष इकाइयों में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। पंकज कुमार को भागलपुर से स्थानांतरित कर विशेष निगरानी इकाई (SVU), पटना में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं प्रीतिश कुमार को सारण के सोनपुर से हटाकर मोतिहारी साइबर अपराध इकाई में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने तकनीकी रूप से दक्ष अधिकारियों को संवेदनशील पदों पर प्राथमिकता दी है। इसके अलावा कई अधिकारियों को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो और अन्य विशेष शाखाओं में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

कई अधिकारी प्रतीक्षा सूची में : अधिसूचना में कई अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से मुक्त कर पुलिस मुख्यालय, पटना में अगले आदेश तक प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अधिकारी नई नियुक्तियों के बाद उन जिम्मेदारियों से मुक्त हो जाएंगे।
सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube