Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Entertainment

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता राजकुमार ईरानी को किशोर सम्मान से किया जाएगा सम्मानित,

द मिडिया टाइम्स डेस्क  खंडवा में जन्मे देश के महान गायक हरफनमौला कलाकार किशोर दा की पुण्यतिथि 13 अक्टूबर को है प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी किशोर दा की पुण्यतिथि…

Oct 12, 2024
2 min read
प्रसिद्ध फिल्म निर्माता राजकुमार ईरानी को किशोर सम्मान से किया जाएगा सम्मानित,

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मिडिया टाइम्स डेस्क 

खंडवा में जन्मे देश के महान गायक हरफनमौला कलाकार किशोर दा की पुण्यतिथि 13 अक्टूबर को है प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी किशोर दा की पुण्यतिथि पर शहर में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे, बतादे की 13 अक्टूबर को किशोर दा की पुण्यतिथि पर नगर निगम प्रशासन एवं किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के तत्वावधान में प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक समाधि स्थल पर सुरमई श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा

जहां खंडवा के साथ ही देश भर के किशोर प्रेमी उपस्थित होकर किशोर दा को दूध जलेबी का भोग लगाकर गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, इसी के साथ शहर में अन्य कार्यक्रमों के साथ मुख्य कार्यक्रम 13 अक्टूबर को शाम 7:00 बजे पुलिस ग्राउंड स्टेडियम पर मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित होगा, इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय किशोर सम्मान अलंकरण समारोह के साथ ही किशोर नाइट संगीत संध्या का भव्य आयोजन भी आयोजित होगा,

जहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य,मध्य प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन एवं खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी की अध्यक्षता विशिष्ट अतिथि अतिथि मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह,सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, भी मौजूद रहेंगे

इस वर्ष मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा वर्ष 2023 का किशोर सम्मान पुरस्कार फिल्म जगत के महान निर्माता लेखन पटकथाकर राजकुमार हिरानी जिन्होंने मुन्ना भाई एमबीबीएस,3 इडियट,संजू, डंकी जैसे कई फिल्में बनाई है,उन्हें 5 लाख रुपए की राशि एवं श्रीफल ताम्रपत्र भेंटकर शाल उड़ाकर पुष्पमाला पहनाकर अतिथियो के द्वारा सम्मानित किया जाएगा, सम्मान के साथ इस कार्यक्रम में किशोर नाइट के तहत मुंबई के फिल्म गायक नीरज श्रीधर अपनी ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ शानदार गीतों की प्रस्तुति देते हुए किशोर दा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे,

RECOMMENDED FOR YOU

पॅरिस फॅशन वीकमध्ये ऐश्वर्या राय बच्चन वळली, रॅम्पवर ग्लॅमरस लूक
मनोरंजन • Sep 29, 2026

पॅरिस फॅशन वीकमध्ये ऐश्वर्या राय बच्चन वळली, रॅम्पवर ग्लॅमरस लूक

बॉलीवूड अभिनेत्रीने L'Oréal Paris' Le Défilé' शोमध्ये रॅम्पवर चालत काळ्या रंगाचा गाऊन आणि मोत्याने सुशोभित केपमध्ये लक्ष वेधून घेतले.

The Media Times.Live News Desk
संगीतकार शंतनू मोईत्रा यांना राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2026
मनोरंजन • Sep 29, 2026

संगीतकार शंतनू मोईत्रा यांना राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2026

सुगम संगीतातील त्यांच्या उल्लेखनीय योगदानाबद्दल मध्य प्रदेश सरकार त्यांचा सन्मान करते; इंदूरमध्ये पुरस्कार सोहळा पार पडला

The Media Times.Live News Desk
एआयच्या गैरवापराच्या विरोधात सलमान खानने कठोर भूमिका घेतली, खोटे व्हिडिओ बनवणाऱ्यांना तुरुंगात टाकले पाहिजे
मनोरंजन • Sep 28, 2026

एआयच्या गैरवापराच्या विरोधात सलमान खानने कठोर भूमिका घेतली, खोटे व्हिडिओ बनवणाऱ्यांना तुरुंगात टाकले पाहिजे

अभिनेत्याने बनावट एआय व्हिडिओ आणि अनधिकृत व्हॉइस डबिंग ही एक गंभीर समस्या असल्याचे म्हटले आणि गैरवापराच्या विरोधात कठोर कारवाई करण्याची आवश्यकता यावर जोर दिला.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube