Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Crime

बोलेरो वाहन के भीतर बनाए गए गुप्त तहखाने से 246 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार।

द मीडिया टाइम्स डेस्क कैमूर जिले के दुर्गावती पुलिस ने नेशनल हाईवे दो पर बीती रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर एक बोलेरो के अंदर और…

Jul 31, 2024
2 min read
बोलेरो वाहन के भीतर बनाए गए गुप्त तहखाने से 246 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार।

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

        द मीडिया टाइम्स डेस्क

कैमूर जिले के दुर्गावती पुलिस ने नेशनल हाईवे दो पर बीती रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर एक बोलेरो के अंदर और ऊपर में बनाए गए गुप्त तहखाने से भारी मात्रा में 246 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान रौशन कुमार व मुकेश प्रसाद दोनों गांव देदौर बरियारपुर थाना बख्तियारपुर जिला पटना के रूप में हुई है। तस्करों के द्वारा गाड़ी के अंदर और ऊपर में ऐसा गुप्त तहखाना बनाकर शराब को छिपाया गया था कि पुलिस भी देख कुछ देर के लिए दंग रह गई।दरअसल दुर्गावती पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक बोलेरो वाहन से तस्करों द्वारा भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बिहार की तरफ ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष गिरीश कुमार एंटी लीकर प्रभारी विनय कुमार व सब इंस्पेक्टर रामजीवन कुमार अपने पुलिस बल के साथ मरहियां एनएच दो पर पहुंचे जहां उक्त वाहन के आने का इंतजार करने लगे। कुछ देर बाद एक बोलेरो वाहन तेजी से आगे की ओर आती हुई दिखाई दी जिसको पुलिस की टीम ने घेर कर पकड़ लिया। पुलिस टीम ने पकड़े गए वाहन को जब बारीकी से तलाशी की तो पता चला कि वाहन के भीतर और ऊपर में बनाए गए गुप्त तहखाने के भीतर भारी मात्रा में शराब को छिपाया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब से भरी बोलेरो वाहन को जप्त कर दोनों तस्करों को गिरफ्तार करते हुए थाने ले आई। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए शराब की कुल मात्रा 246 लीटर आंकी गई है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

RECOMMENDED FOR YOU

हिंदू महाविद्यालयातील विद्यार्थिनीचा छळ केल्याप्रकरणी डीयूच्या तीन विद्यार्थ्यांना निलंबित करण्यात आले आहे

हिंदू महाविद्यालयातील विद्यार्थिनीचा छळ केल्याप्रकरणी डीयूच्या तीन विद्यार्थ्यांना निलंबित करण्यात आले आहे

दिल्ली पोलिसांनी एफआयआर नोंदवल्यानंतर लॉ सेंटर-२ मध्ये एलएलबी करत असलेल्या तीन विद्यार्थ्यांना तत्काळ निलंबित करण्यात आले.

The Media Times.Live News Desk
गोव्यातील भाजप आमदाराच्या मुलावर रस्त्याच्या वादात वकिलाला शिवीगाळ आणि धमकी दिल्याचा आरोप

गोव्यातील भाजप आमदाराच्या मुलावर रस्त्याच्या वादात वकिलाला शिवीगाळ आणि धमकी दिल्याचा आरोप

रस्त्याच्या वादात आमदाराच्या मुलाने अपमानास्पद भाषा वापरली आणि धमक्या दिल्याचा आरोप करत एका 70 वर्षीय वकिलाने पोलिसांत तक्रार दाखल केली आहे.

The Media Times.Live News Desk
22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टेमध्ये मृतावस्थेत आढळली, मित्र आसिफ अलीला अटक

22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टेमध्ये मृतावस्थेत आढळली, मित्र आसिफ अलीला अटक

अटक केलेल्या व्यक्तीसोबत ती राहत असलेल्या खोलीत विद्यापीठाची विद्यार्थिनी मृतावस्थेत आढळून आल्याने पोलिसांनी हत्येचा संशय व्यक्त केला आहे

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube