Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Entertainment

भगवान श्रीकृष्ण की अनसुनी कथाओं पर आधारित फिल्म “कृष्णावतारम” 7 मई को रिलीज

द मीडिया टाइम्स डेस्क भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की अनसुनी और कम चर्चित कहानियों को बड़े पर्दे पर उतारती फिल्म “कृष्णावतारम” 7 मई को पूरे देश के सिनेमाघरों में रिलीज…

May 5, 2026
2 min read
भगवान श्रीकृष्ण की अनसुनी कथाओं पर आधारित फिल्म “कृष्णावतारम” 7 मई को रिलीज

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की अनसुनी और कम चर्चित कहानियों को बड़े पर्दे पर उतारती फिल्म “कृष्णावतारम” 7 मई को पूरे देश के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में द्वारका से कुरुक्षेत्र तक भगवान कृष्ण के जीवन की महागाथा को भव्य अंदाज में प्रस्तुत किया गया है।

फिल्म का निर्देशन हार्दिक गज्जर ने किया है, जबकि निर्माण की जिम्मेदारी पूनम श्राफ और पार्थ गज्जर ने संभाली है। यह फिल्म अथश्रीकथा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनाई गई है। खास बात यह है कि बिहार के रूपेश कुमार मिश्रा ने इसमें बैकग्राउंड मैट पेंटर टीम लीड के रूप में अहम भूमिका निभाई है।

निर्देशक हार्दिक गज्जर इससे पहले “सिया के राम” और “देवों के देव महादेव” जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों के जरिए अपनी पहचान बना चुके हैं।

फिल्म की कहानी राधा से बिछड़ने के बाद भगवान कृष्ण के जीवन के उस दौर को दिखाती है, जिसमें प्रेम, कर्तव्य और धर्म के गहरे अर्थ सामने आते हैं। इसमें कृष्ण और राधा के दिव्य प्रेम को भी भावनात्मक रूप से दर्शाया गया है।

फिल्म में नए कलाकार सिद्धार्थ गुप्ता (कृष्ण) और सुष्मिता भट (राधा) को मौका मिला है। वहीं, संगीत पक्ष भी मजबूत है, जिसमें सोनू निगम, श्रेया घोषाल और सुनिधि चौहान जैसे दिग्गज गायकों ने अपनी आवाज दी है।

ट्रेलर के आधार पर फिल्म की भव्यता और विजुअल इफेक्ट्स काफी प्रभावशाली नजर आ रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म दर्शकों को आकर्षित करेगी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

RECOMMENDED FOR YOU

पॅरिस फॅशन वीकमध्ये ऐश्वर्या राय बच्चन वळली, रॅम्पवर ग्लॅमरस लूक
मनोरंजन • Sep 29, 2026

पॅरिस फॅशन वीकमध्ये ऐश्वर्या राय बच्चन वळली, रॅम्पवर ग्लॅमरस लूक

बॉलीवूड अभिनेत्रीने L'Oréal Paris' Le Défilé' शोमध्ये रॅम्पवर चालत काळ्या रंगाचा गाऊन आणि मोत्याने सुशोभित केपमध्ये लक्ष वेधून घेतले.

The Media Times.Live News Desk
संगीतकार शंतनू मोईत्रा यांना राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2026
मनोरंजन • Sep 29, 2026

संगीतकार शंतनू मोईत्रा यांना राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2026

सुगम संगीतातील त्यांच्या उल्लेखनीय योगदानाबद्दल मध्य प्रदेश सरकार त्यांचा सन्मान करते; इंदूरमध्ये पुरस्कार सोहळा पार पडला

The Media Times.Live News Desk
एआयच्या गैरवापराच्या विरोधात सलमान खानने कठोर भूमिका घेतली, खोटे व्हिडिओ बनवणाऱ्यांना तुरुंगात टाकले पाहिजे
मनोरंजन • Sep 28, 2026

एआयच्या गैरवापराच्या विरोधात सलमान खानने कठोर भूमिका घेतली, खोटे व्हिडिओ बनवणाऱ्यांना तुरुंगात टाकले पाहिजे

अभिनेत्याने बनावट एआय व्हिडिओ आणि अनधिकृत व्हॉइस डबिंग ही एक गंभीर समस्या असल्याचे म्हटले आणि गैरवापराच्या विरोधात कठोर कारवाई करण्याची आवश्यकता यावर जोर दिला.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube