Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
India

भारत और रूस मिलकर बनाएंगे ब्रह्मोस का हाइपरसोनिक वेरिएंट, दुनिया की सबसे तेज मिसाइल होगी तैयार

भारत और रूस ने दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस को अब एक और उन्नत रूप देने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही दोनों देश मिलकर ब्रह्मोस…

Jul 18, 2025
2 min read
भारत और रूस मिलकर बनाएंगे ब्रह्मोस का हाइपरसोनिक वेरिएंट, दुनिया की सबसे तेज मिसाइल होगी तैयार

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

भारत और रूस ने दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस को अब एक और उन्नत रूप देने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही दोनों देश मिलकर ब्रह्मोस हाइपरसोनिक मिसाइल पर काम शुरू करने जा रहे हैं, जिसकी रफ्तार और मारक क्षमता दोनों ही अत्याधुनिक होंगी।

ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल पहले ही विश्व में अपनी सटीकता, गति और शक्ति के लिए मशहूर है। कुछ चुनिंदा आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम ही इसे रोक पाने में सक्षम हैं। अब इसका हाइपरसोनिक वर्जन इस क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है। इसकी गति Mach 8 से Mach 9 तक होने की संभावना है — यानी यह ध्वनि की गति से 8 से 9 गुना तेज, लगभग 11,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हमला कर सकेगी।

ब्रह्मोस एयरोस्पेस के पूर्व महानिदेशक अतुल राणे ने रशिया टुडे को बताया कि ब्रह्मोस हाइपरसोनिक वर्जन को लेकर तकनीकी काम शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा, “भारत और रूस दोनों इस परियोजना में पूरी गंभीरता से जुट चुके हैं।”

ब्रह्मोस मिसाइल का नाम भारत की ब्रह्मपुत्र और रूस की मोस्कवा नदियों को जोड़कर रखा गया है। इस संयुक्त परियोजना में भारत की DRDO की 50.50% हिस्सेदारी है, जबकि रूसी कंपनी की 49.50% हिस्सेदारी है।

इस हाइपरसोनिक वर्जन की रेंज 1500 किलोमीटर से अधिक होगी, जिससे पाकिस्तान और चीन के बड़े इलाके इसकी जद में आ जाएंगे।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस ने अपनी ताकत पहले ही दिखा दी है। अब इसका हाइपरसोनिक रूप आने वाले वर्षों में भारत की सैन्य क्षमताओं को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

RECOMMENDED FOR YOU

सीईसी ज्ञानेश कुमार यांच्या राजीनाम्याच्या मागणीसाठी इंदूरमध्ये काँग्रेसचा निदर्शने, पोलिसांशी झटापट
भारत • Sep 30, 2026

सीईसी ज्ञानेश कुमार यांच्या राजीनाम्याच्या मागणीसाठी इंदूरमध्ये काँग्रेसचा निदर्शने, पोलिसांशी झटापट

हरसिद्धी चौकातून जिल्हाधिकारी कार्यालयाकडे पायी मोर्चा, बॅरिकेडिंग अडवून कामगारांचा निषेध

The Media Times.Live News Desk
‘प्रत्येक शिखरावर तिरंगा’ मिशन: तेलंगणाच्या तरुणांनी नागालँडचे सर्वोच्च शिखर जिंकले
भारत • Sep 29, 2026

‘प्रत्येक शिखरावर तिरंगा’ मिशन: तेलंगणाच्या तरुणांनी नागालँडचे सर्वोच्च शिखर जिंकले

भूक्य यशवंतने 3,841 मीटर उंच सरामती पर्वतावर तिरंगा फडकावला आणि आतापर्यंत 11 राज्यांतील सर्वोच्च शिखरांवर राष्ट्रध्वज नेला.

The Media Times.Live News Desk
उत्तरकाशीत अडकलेल्या १६ गिर्यारोहकांना हेलिकॉप्टरने सुखरूप बाहेर काढले, हवामान साफ ​​झाल्यानंतर बचावकार्य पुन्हा सुरू
भारत • Sep 29, 2026

उत्तरकाशीत अडकलेल्या १६ गिर्यारोहकांना हेलिकॉप्टरने सुखरूप बाहेर काढले, हवामान साफ ​​झाल्यानंतर बचावकार्य पुन्हा सुरू

हवामानात सुधारणा झाल्यानंतर, उच्च हिमालयीन भागात बचाव कार्य पुन्हा सुरू करण्यात आले आणि आणखी 16 गिर्यारोहक आणि पोर्टर्सना सुरक्षितपणे बाहेर काढण्यात आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube