Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर छठ घाटों पर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा

द मिडिया टाईम्स डेस्क  महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का…

Nov 6, 2024
2 min read
महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर छठ घाटों पर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मिडिया टाईम्स डेस्क 

महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, चेंजिंग रूम, डेंजर जोन चिन्हितीकरण, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग, यातायात व्यवस्था, और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा के संबंध में दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला दण्डाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे एक-दूसरे के साथ समन्वय बनाते हुए श्रद्धालुओं और छठव्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाएं। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की पर्याप्त संख्या में प्रतिनियुक्ति की जाएगी। उन्होंने छठव्रतियों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा किए गए सभी सुरक्षा उपायों का पालन करें, विशेषकर चिन्हित किए गए डेंजर जोन से बचें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने भी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि वे ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करें और आतिशबाजियों में पूरी सतर्कता बरतें, विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखें। उन्होंने डेंजर जोन में प्रवेश से बचने और दूसरों को भी ऐसा न करने की अपील की।

अंत में, प्रशासन ने सभी जिलेवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी और इस पर्व को पूरी श्रद्धा और सुरक्षा के साथ मनाने की अपील की

RECOMMENDED FOR YOU

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.
झारखंड • Sep 29, 2026

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.

जमशेदपूर आणि इतर शहरी आणि निवासी भागात भटक्या कुत्र्यांच्या वाढत्या संख्येमुळे हल्ले आणि कुत्रा चावण्याच्या घटनांबाबत चिंता वाढली आहे.

The Media Times.Live News Desk
कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत
झारखंड • Sep 29, 2026

कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत

गोलमुरी बँक दरोड्यात चत्र कनेक्शनचा दावा, डिस्नेलँड फेअरमध्ये काम करणाऱ्या चार जणांची चौकशी

The Media Times.Live News Desk
झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे
झारखंड • Sep 29, 2026

झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे

आंदोलकांच्या मागण्यांकडे दुर्लक्ष केल्याचा आरोप करत, संघटनेने बंदपूर्वी पूर्व सिंगभूममध्ये आपली जनजागरण मोहीम तीव्र केली.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube