Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Politics

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू

द मिडिया टाइम्स डेस्क  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महा विकास आघाड़ी (MVA) की तैयारी तेजी से चल रही है। इसमें शामिल दलों के बीच सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला…

Sep 21, 2024
3 min read
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मिडिया टाइम्स डेस्क 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महा विकास आघाड़ी (MVA) की तैयारी तेजी से चल रही है। इसमें शामिल दलों के बीच सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला लगभग निश्चित हो चुका है, जिससे गठबंधन की रणनीति मजबूत हो रही है। इस प्रक्रिया में सभी दलों की प्राथमिकताओं और चुनावी क्षेत्रों को ध्यान में रखा गया है। आगे की चुनावी गतिविधियों में संयुक्त रैलियों और प्रचार अभियानों पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि गठबंधन के संदेश को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया जा सके।

सूत्रों का दावा है कि गठबंधन में शामिल कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में दमदार प्रदर्शन का लाभ मिला है। जिसके अनुसार राज्य में कांग्रेस बड़ा भाई होगी तो वहीं मुंबई में शिवसेना (उद्धव गुट) ही बड़ा भाई होगा, इस पर गठबंधन में शामिल सभी घटक दल सहमत हो गए हैं। सूत्रों का दावा है कि मविआ में मुंबई की 90 फीसदी सीटों पर सहमति बन गई है। अब गठबंधन में शुक्रवार से महाराष्ट्र की सीटों पर चर्चा शुरू हुई है। प्रारंभिक चर्चा में एमवीए में 105, 95 और 88 के फॉर्मूले पर चुनाव लड़ने की तैयारी चल रही है।

महाराष्ट्र की सीटों पर चर्चा शुरू

गुरुवार को मुंबई के बांद्रा-पूर्व बीकेसी स्थित सोफिटेल होटल में महा विकास आघाड़ी में शामिल घटक दलों की बैठक हुई थी। बैठक में शामिल मविआ के एक बड़े नेता ने बताया कि चर्चा सकारात्मक रही और मुंबई में शिवसेना उद्धव गुट के प्रभाव को सभी ने स्वीकार किया। इस आधार पर मुंबई में उद्धव गुट को 22 सीटें देने पर सहमति बन गई है। हालांकि उद्धव गुट 23 सीटों की मांग कर रहा है। शेष 14 सीटों पर कांग्रेस और राकां के बीच सामंजस्य व जीतने की क्षमता के आधार सहमति बना ली जाएगी।कुछ सीटों की अदला-बदली पर चर्चा होनी है। सूत्रों का दावा है कि बैठक में पहले कांग्रेस 115 तो वहीं शिवसेना (उद्धव गुट) कम से कम 100 सीटों की मांग पर अड़ा रहा। लेकिन काफी देर तक चली चर्चा के बाद कांग्रेस 105 तो वहीं उद्धव गुट 95 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार हो गया।

संयुक्त सर्वे के आधार पर बंटवारा

बता दें कि महा विकास आघाड़ी में प्रमुख घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर चर्चा राज्य के सभी 288 विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में संयुक्त रूप से किए गए सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर चल रही है। सर्वे के अनुसार कांग्रेस का विदर्भ में, उद्धव गुट का कोकण एवं मुंबई में तो वहीं राका शरदचंद्र पवार का पश्चिम महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में दबदबा होने की जानकारी सामने आई है। इसी के अनुसार, सीटों का बंटवारा किया जाएगा।

बंटवारे पर सहमति और टकराव

सीट बंटवारे पर सहमति बनने के दौरान सीएम पद को लेकर टकराव भी देखने को मिल रहे हैं। शिवसेना उद्धव गुट सीएम पद पर अपना दावा ठोंक रहा है। जबकि कांग्रेस और राकां शरदचंद्र पवार सीएम पद का फैसला विधायकों की संख्या के आधार पर करने की बात कर रहे हैं। इन सबके बीच शुक्रवार को विधानसभा में कांग्रेस से बयान आया कि लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन के आधार पर सीएम कांग्रेस का ही बनना चाहिए।

इस पर संजय राऊत ने कहा कि आपकी बड़ी जीत में शिवसेना का बड़ा योगदान था। हमने आपको अपनी जीती हुई चार सीटें दीं। इस वजह से आपकी 13 सीटें हुईं हैं। यदि आपको जानकारी नहीं होगी तो अपनी जीत का अध्ययन कर लें।

RECOMMENDED FOR YOU

"बांगलादेशी घुसखोर आणि मृत मतदार तुमचेच होते का?" एसआयआरवरील प्रश्नांवर संजय निरुपम यांनी काँग्रेसवर जोरदार हल्ला चढवला
राजकारण • Sep 29, 2026

"बांगलादेशी घुसखोर आणि मृत मतदार तुमचेच होते का?" एसआयआरवरील प्रश्नांवर संजय निरुपम यांनी काँग्रेसवर जोरदार हल्ला चढवला

मुंबई : निवडणूक आयोगाच्या स्पेशल इंटेन्सिव्ह रिव्हिजन (एसआयआर) प्रक्रियेवर काँग्रेस आणि विरोधी पक्ष सातत्याने प्रश्न उपस्थित करत आहेत. दरम्यान, शिवसेनेचे प्रवक्ते संजय निरुपम यांनी काँग्रेसच्या आरोपांवर जोरदार प्रहार करत एसआयआरचा बचाव केला आहे.

The Media Times.Live News Desk
यूपी निवडणूक बझ: काँग्रेस-एसपी सीट शेअरिंग आणि रॅली योजना गतिविधी, शिवपाल यादव यांनी मैनपुरी-सैफाई कार्यक्रमावर प्रतिक्रिया दिली
राजकारण • Sep 28, 2026

यूपी निवडणूक बझ: काँग्रेस-एसपी सीट शेअरिंग आणि रॅली योजना गतिविधी, शिवपाल यादव यांनी मैनपुरी-सैफाई कार्यक्रमावर प्रतिक्रिया दिली

मैनपुरी आणि सैफई येथे काँग्रेसच्या संभाव्य रॅलीभोवती चर्चा वाढत असताना काँग्रेस आणि समाजवादी पक्ष यांच्यातील जागावाटप आणि संयुक्त रॅलींबाबत चर्चा सुरूच आहे.

The Media Times.Live News Desk
राष्ट्रवादीचे (एसपी) कोणत्याही संघटनेत विलीनीकरण करणे शरद पवारांनी नाकारले, पक्षाचा पाया मजबूत करण्यावर भर राहील
राजकारण • Sep 27, 2026

राष्ट्रवादीचे (एसपी) कोणत्याही संघटनेत विलीनीकरण करणे शरद पवारांनी नाकारले, पक्षाचा पाया मजबूत करण्यावर भर राहील

राष्ट्रवादी काँग्रेस (शरदचंद्र पवार) प्रमुखांनी विलीनीकरणाबाबतची अटकळ नाकारली आणि पक्ष आपली स्वतंत्र राजकीय ओळख कायम ठेवेल असे म्हटले आहे.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube