Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि न मिलने पर महिलाओं का आंदोलन

फुसरो नगर परिषद और बेरमो प्रखंड क्षेत्र की कई महिलाएं मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत तीन माह की राशि 7500 रुपये न मिलने पर सोमवार को आक्रोशित होकर आंदोलन…

Mar 25, 2025
3 min read
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि न मिलने पर महिलाओं का आंदोलन

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

फुसरो नगर परिषद और बेरमो प्रखंड क्षेत्र की कई महिलाएं मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत तीन माह की राशि 7500 रुपये न मिलने पर सोमवार को आक्रोशित होकर आंदोलन पर उतर आयीं। इस आंदोलन में कई महिलाएं ऐसी भी थीं, जिन्हें एक भी माह की राशि नहीं मिली है।

यह आंदोलन उस समय और बढ़ गया जब फुसरो नगर परिषद की ओर से प्रखंड मुख्यालय के समीप कौशल विकास केंद्र में समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित शिविर में भी महिलाएं सही जानकारी प्राप्त नहीं कर पाईं। नाराज महिलाएं पहले बेरमो सीओ कक्ष के समीप धरना पर बैठ गईं और बाद में अंचल कार्यालय का घेराव कर लिया। सीओ कार्यालय में कोई अधिकारी उपस्थित नहीं होने के कारण महिलाएं फुसरो-जैनामोड़ मुख्य मार्ग को जाम कर दीं, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

इसके बाद बेरमो थाना और महिला थाना के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह महिलाओं को लेकर बेरमो अंचल कार्यालय गए और समझाने का प्रयास किया। इस दौरान हंगामा हुआ और हाई वोल्टेज ड्रामा भी चला। इसके बाद थाना प्रभारी ने महिलाओं को बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह से फोन पर बात कराई। सीओ ने फोन पर महिलाओं से कहा कि वह अभी बाहर हैं, लेकिन मंगलवार को दिन 11 बजे उनसे बैठक की जाएगी, जिसमें उनकी समस्याओं का समाधान बताया जाएगा। इसके बाद महिलाएं शांत हो गईं।

महिलाओं की शिकायतें:

महिलाओं का कहना था कि वे कई दिनों से कार्यालय का चक्कर लगा रही हैं, लेकिन उन्हें यह तक नहीं बताया जा रहा कि राशि क्यों नहीं मिल रही है। उन्हें सिर्फ यह कहा जा रहा है कि आधार लिंक, अकाउंट का डीबीटी और राशन कार्ड में सुधार कराएं। जिनका सब कुछ सही है, उन्हें भी राशि नहीं मिली है। कई महिलाओं को तो एक भी माह की राशि नहीं मिली है। इसके अलावा, मंगलवार को सीओ से मिलने का समय दिया गया है, और उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 11 बजे तक बैठक नहीं होती है, तो वे बेरमो प्रखंड सहित पूरा झारखंड बंद करवा देंगी।

बेरमो सीओ का बयान:

बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह ने कहा कि इस योजना के तहत पूरे झारखंड में 16 से 18 लाख महिलाओं के खातों में पैसे नहीं पहुंचे हैं। इसका कारण बताया जा रहा है कि पीडीएस, आधार केंद्र और बैंक से पेपर को सही कराना पड़ रहा है। बोकारो उपायुक्त ने फुसरो नगर परिषद के लिए कार्यपालक पदाधिकारी तथा बेरमो बीडीओ को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त किया है, ताकि कैंप लगाकर सभी का केवाईसी किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि जब संकल्प फॉर्म निकाला गया था, तब यह स्पष्ट रूप से कहा गया था कि 31 दिसंबर तक आधार कार्ड, बैंक खाता और राशन कार्ड में सुधार करवा लें।

RECOMMENDED FOR YOU

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.
झारखंड • Sep 29, 2026

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.

जमशेदपूर आणि इतर शहरी आणि निवासी भागात भटक्या कुत्र्यांच्या वाढत्या संख्येमुळे हल्ले आणि कुत्रा चावण्याच्या घटनांबाबत चिंता वाढली आहे.

The Media Times.Live News Desk
कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत
झारखंड • Sep 29, 2026

कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत

गोलमुरी बँक दरोड्यात चत्र कनेक्शनचा दावा, डिस्नेलँड फेअरमध्ये काम करणाऱ्या चार जणांची चौकशी

The Media Times.Live News Desk
झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे
झारखंड • Sep 29, 2026

झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे

आंदोलकांच्या मागण्यांकडे दुर्लक्ष केल्याचा आरोप करत, संघटनेने बंदपूर्वी पूर्व सिंगभूममध्ये आपली जनजागरण मोहीम तीव्र केली.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube