द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 16 मई : बिहार कैडर के वर्ष 2007 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने शनिवार को बिहार सरकार के शिक्षा एवं खेल विभाग के सचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने यह दायित्व डॉ. बी. राजेन्द्र से संभाला।
राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विनोद सिंह गुंजियाल शिक्षा एवं खेल विभाग के साथ-साथ निर्वाचन विभाग की जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे। अभियंत्रण पृष्ठभूमि वाले गुंजियाल इससे पूर्व पशुपालन, उत्पाद एवं निबंधन तथा जल संसाधन विभाग समेत कई महत्वपूर्ण विभागों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
प्रशासनिक दक्षता और कार्यशैली के लिए चर्चित गुंजियाल का सीवान के जिलाधिकारी के रूप में कार्यकाल भी काफी सराहा गया था। शिक्षा एवं खेल विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद विभागीय कार्यों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.



