Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

सनकी तलाकशुदा पति ने पेट्रोल छिड़क कर पहली पत्नी के घर में लगा दी आग, तीन साल की बच्ची समेत चार झुलसे

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 20 मई : पटना सिटी स्थित चौक थाना क्षेत्र के राजा बाबू गली में दिनदहाड़े एक सनकी तलाकशुदा पति ने ऐसी खौफनाक वारदात को अंजाम…

May 20, 2026
3 min read
सनकी तलाकशुदा पति ने पेट्रोल छिड़क कर पहली पत्नी के घर में लगा दी आग, तीन साल की बच्ची समेत चार झुलसे 

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 20 मई : पटना सिटी स्थित चौक थाना क्षेत्र के राजा बाबू गली में दिनदहाड़े एक सनकी तलाकशुदा पति ने ऐसी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। चौक थाना क्षेत्र के राजा बाबू की गली में आरोपी युवक ने अपनी पहली पत्नी के घर में घुसकर पेट्रोल छिड़क दिया और फिर आग लगा दी। इस भयावह घटना में पत्नी, उसकी तीन साल की बच्ची, सास और ससुर गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं आग लगाने वाला आरोपी भी खुद झुलस गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

जानकारी के मुताबिक, झुलसे लोगों की पहचान पुरुषोत्तम अग्रवाल, उनकी पत्नी नीलम अग्रवाल, बहू मोनी कुमारी और तीन साल की बच्ची के रूप में हुई है। सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं आरोपी कन्हाई का भी इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि आग लगाने के दौरान वह खुद भी उसकी चपेट में आ गया था। आग बुझाने के लिए वह कंगन घाट पहुंचा और गंगा नदी में छलांग लगा दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी कन्हाई और मोनी कुमारी का पहले विवाह हुआ था, लेकिन घरेलू विवाद और मारपीट की वजह से दोनों के बीच तलाक हो गया था। परिवार वालों का आरोप है कि तलाक के बदले कन्हाई ने पैसे भी लिए थे, लेकिन इसके बावजूद वह लगातार पैसों की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ था।

बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन सुबह कन्हाई ने मोनी को फोन किया और उसके बारे में जानकारी ली। इसके कुछ देर बाद वह पेट्रोल से भरी बोतलें लेकर सीधे उसके घर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने घर की सीढ़ियों से लेकर अंदर तक पेट्रोल छिड़क दिया और फिर आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर के अंदर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की। लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल से पेट्रोल से भरी एक बोतल भी बरामद होने की बात सामने आ रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद और पैसों के लेन-देन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना के हर पहलू का पता लगाया जा सके। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग इस घटना को लेकर हैरान हैं कि आखिर कोई शख्स इतनी बेरहमी से अपने ही परिवार को आग के हवाले कैसे कर सकता है। फिलहाल पुलिस आरोपी के बयान का इंतजार कर रही है और पीड़ित परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube