Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

सरायकेला-खरसावां: ब्राउन शुगर की तस्करी करते एक तस्कर गिरफ्तार, 8.22 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष…

Jul 3, 2025
2 min read
सरायकेला-खरसावां: ब्राउन शुगर की तस्करी करते एक तस्कर गिरफ्तार, 8.22 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मुस्लिम बस्ती इलाके में छापेमारी कर एक तस्कर को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान तैयब अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 8.22 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है, जिसकी बाजार में भारी कीमत होती है। छापेमारी टीम का नेतृत्व सीडीपीओ (Circle Deputy Police Officer) ने किया।

इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) समीर कुमार संवैया ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस काले कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और प्रशासन से इस तरह की मुहिम को और तेज करने की मांग की है।

RECOMMENDED FOR YOU

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.
झारखंड • Sep 29, 2026

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.

जमशेदपूर आणि इतर शहरी आणि निवासी भागात भटक्या कुत्र्यांच्या वाढत्या संख्येमुळे हल्ले आणि कुत्रा चावण्याच्या घटनांबाबत चिंता वाढली आहे.

The Media Times.Live News Desk
कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत
झारखंड • Sep 29, 2026

कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत

गोलमुरी बँक दरोड्यात चत्र कनेक्शनचा दावा, डिस्नेलँड फेअरमध्ये काम करणाऱ्या चार जणांची चौकशी

The Media Times.Live News Desk
झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे
झारखंड • Sep 29, 2026

झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे

आंदोलकांच्या मागण्यांकडे दुर्लक्ष केल्याचा आरोप करत, संघटनेने बंदपूर्वी पूर्व सिंगभूममध्ये आपली जनजागरण मोहीम तीव्र केली.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube