Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Entertainment

सलमान खान के साथ काम करना नहीं चाहते निखिल आखिर क्यों?

द मीडिया टाइम्स डेस्क :निखिल आडवाणी अपनी अगली फिल्म ‘वेदा’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। ‘वेदा’ 15 अगस्त को सिनमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में फिल्म की पूरी…

Aug 11, 2024
3 min read
सलमान खान के साथ काम करना नहीं चाहते निखिल आखिर क्यों?

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स

डेस्क :निखिल आडवाणी अपनी अगली फिल्म ‘वेदा’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। ‘वेदा’ 15 अगस्त को सिनमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में फिल्म की पूरी टीम प्रमोशन में बिजी है। निखिल ने हाल ही में फिल्म निर्माण की अपनी प्रक्रिया के बारे में बात की। इसके साथ ही अपने करियर के दौरान कई सितारों के साथ काम करने के बारे में अपने विचार साझा किए। सलमान खान के साथ काम करने पर उन्होंने कहा कि उनके साथ बॉक्स ऑफिस का दबाव हमेशा बना रहता है, जिससे वह दूर रहना चाहते हैं।सलमान खान और निर्देशक निखिल आडवाणी ने सलाम-ए-इश्क और हीरो जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

बड़े स्टार के साथ हिट फिल्म देने का दबाव एक बड़ी चिंता

उन्होंने हाल ही में एक बातचीत में निखिल से जब पूछा गया कि उन्होंने सलमान खान के साथ अधिक बार काम क्यों नहीं किया। इस पर उन्होंने कहा कि उनका और सलमान का रिश्ता बहुत मजबूत है, लेकिन इतने बड़े स्टार के साथ हिट फिल्म देने का दबाव एक बड़ी चिंता है।उन्होंने कहा, ‘सलमान खान की फिल्मों को 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करनी होती है। अगर उनकी फिल्में इससे कम कमाई करती हैं, तो उन्हें बहुत बुरा लगता है और मैं यह बोझ नहीं उठाना चाहता। मैं रात को चैन की नींद सोना चाहता हूं। मुझे 300-400 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्म बनाने का बोझ नहीं उठाना चाहता। मैं वही फिल्में बनाना चाहता हूं, जो मैं बनाना चाहता हूं। मैं सलमान से प्यार करता हूं। वो मेरे मसीहा हैं।’ निर्माता ने कहा कि उनके फोन पर सलमान का आपातकालीन संपर्क के लिए नंबर है।निखिल आडवाणी ने कहा, ‘मेरे पास एक विकल्प है कि आपात स्थिति में, कृपया कॉल करें। सलमान मेरे लिए मेरी कॉन्टैक्ट लिस्ट में यही हैं। मुझे पता है कि वह सब कुछ छोड़कर आ जाएंगे। भले ही वह सबसे बड़ा एक्शन सीन कर रहे हों, अगर कोई उन्हें बुलाता है तो वह कहेंगे कि मैं जाऊंगा, यह मुश्किल में है। वह इंडस्ट्री के मसीहा हैं। मगर मैं 300-400 करोड़ रुपये का तनाव नहीं लेना चाहता। अगर ऐसा होता है, तो बढ़िया है, लेकिन मैं वह तनाव नहीं चाहता।वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं। मुंबई में शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा हो गया है। ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दर्शकों को अभिनेता की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

RECOMMENDED FOR YOU

पॅरिस फॅशन वीकमध्ये ऐश्वर्या राय बच्चन वळली, रॅम्पवर ग्लॅमरस लूक
मनोरंजन • Sep 29, 2026

पॅरिस फॅशन वीकमध्ये ऐश्वर्या राय बच्चन वळली, रॅम्पवर ग्लॅमरस लूक

बॉलीवूड अभिनेत्रीने L'Oréal Paris' Le Défilé' शोमध्ये रॅम्पवर चालत काळ्या रंगाचा गाऊन आणि मोत्याने सुशोभित केपमध्ये लक्ष वेधून घेतले.

The Media Times.Live News Desk
संगीतकार शंतनू मोईत्रा यांना राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2026
मनोरंजन • Sep 29, 2026

संगीतकार शंतनू मोईत्रा यांना राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2026

सुगम संगीतातील त्यांच्या उल्लेखनीय योगदानाबद्दल मध्य प्रदेश सरकार त्यांचा सन्मान करते; इंदूरमध्ये पुरस्कार सोहळा पार पडला

The Media Times.Live News Desk
एआयच्या गैरवापराच्या विरोधात सलमान खानने कठोर भूमिका घेतली, खोटे व्हिडिओ बनवणाऱ्यांना तुरुंगात टाकले पाहिजे
मनोरंजन • Sep 28, 2026

एआयच्या गैरवापराच्या विरोधात सलमान खानने कठोर भूमिका घेतली, खोटे व्हिडिओ बनवणाऱ्यांना तुरुंगात टाकले पाहिजे

अभिनेत्याने बनावट एआय व्हिडिओ आणि अनधिकृत व्हॉइस डबिंग ही एक गंभीर समस्या असल्याचे म्हटले आणि गैरवापराच्या विरोधात कठोर कारवाई करण्याची आवश्यकता यावर जोर दिला.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube