Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

साहिबगंज में बड़ा रेल हादसा,फरक्का- एमजीआर रेलवे लाइन पर दो मालगाड़ी की जोरदार टक्कर

साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र में फरक्का-ललमटिया एमजीआर रेलवे लाइन पर एक भयावह रेल हादसा हुआ, जिसमें दो मालगाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर हुई। यह दुर्घटना फरक्का की ओर…

Apr 1, 2025
2 min read
साहिबगंज में बड़ा रेल हादसा,फरक्का- एमजीआर रेलवे लाइन पर दो मालगाड़ी की जोरदार टक्कर

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र में फरक्का-ललमटिया एमजीआर रेलवे लाइन पर एक भयावह रेल हादसा हुआ, जिसमें दो मालगाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर हुई। यह दुर्घटना फरक्का की ओर से आ रही एक खाली मालगाड़ी और ललमटिया की ओर जा रही कोयला लदी थ्रूपास मालगाड़ी के बीच हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों इंजनों में आग लग गई, और इसमें दो ड्राइवरों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा, चार से पांच रेलकर्मी भी घायल हो गए हैं।

यह हादसा लगभग सुबह 3:30 बजे हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू किया और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट भेजा गया। प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए छानबीन की जा रही है।

रेल दुर्घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है, और रेल यातायात को भी प्रभावित किया गया है। घटना के कारण लोगों में काफी गुस्सा और शोक का माहौल है, खासकर उन परिवारों के लिए जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया है।

अधिकारियों का कहना है कि इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए उच्चस्तरीय जांच की जाएगी, और रेल सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठाए जाएंगे ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

RECOMMENDED FOR YOU

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.
झारखंड • Sep 29, 2026

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.

जमशेदपूर आणि इतर शहरी आणि निवासी भागात भटक्या कुत्र्यांच्या वाढत्या संख्येमुळे हल्ले आणि कुत्रा चावण्याच्या घटनांबाबत चिंता वाढली आहे.

The Media Times.Live News Desk
कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत
झारखंड • Sep 29, 2026

कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत

गोलमुरी बँक दरोड्यात चत्र कनेक्शनचा दावा, डिस्नेलँड फेअरमध्ये काम करणाऱ्या चार जणांची चौकशी

The Media Times.Live News Desk
झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे
झारखंड • Sep 29, 2026

झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे

आंदोलकांच्या मागण्यांकडे दुर्लक्ष केल्याचा आरोप करत, संघटनेने बंदपूर्वी पूर्व सिंगभूममध्ये आपली जनजागरण मोहीम तीव्र केली.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube