Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

NIT : दुर्भाग्यपूर्ण है कि एजेंसी ने पिछले साल से कोई सबक नहीं लिया, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, एनटीए व सीबीआई से मांगा जवाब

द मीडिया टाइम्स डेस्क: पटना, 25 मई : नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) पर कड़ी टिप्पणी की। अदालत ने…

May 25, 2026
2 min read
NIT : दुर्भाग्यपूर्ण है कि एजेंसी ने पिछले साल से कोई सबक नहीं लिया, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, एनटीए व सीबीआई से मांगा जवाब

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क:

पटना, 25 मई : नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) पर कड़ी टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एजेंसी ने पिछले साल सामने आए पेपर लीक विवाद से कोई सबक नहीं लिया। कोर्ट ने केंद्र सरकार, एनटीए और सीबीआई से इस मामले में जवाब मांगा है।जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने एनटीए को निर्देश दिया कि वह 2024 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों और सिफारिशों पर अब तक उठाए गए कदमों का विस्तृत हलफनामा बृहस्पतिवार तक दाखिल करे। अदालत ने कहा कि पहले भी यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था, जिसके बाद एक मॉनिटरिंग कमेटी बनाई गई थी और उसकी सिफारिशों को स्वीकार भी किया गया था।यह मामला फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) की याचिका पर सुनवाई के दौरान सामने आया। संगठन ने मांग की है कि नीट यूजी जैसी बड़ी परीक्षा कराने के लिए मौजूदा व्यवस्था की जगह एक मजबूत और स्वायत्त संस्था बनाई जाये।याचिका में कहा गया है कि बार-बार पेपर लीक की घटनाएं 22.7 लाख से अधिक छात्रों के अधिकारों पर सीधा हमला है। संगठन ने यह भी मांग की कि नई संस्था बनने तक सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक हाई-पावर मॉनिटरिंग कमेटी गठित की जाए। इसमें एक सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट जज, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और फॉरेंसिक वैज्ञानिक को शामिल करने का सुझाव दिया गया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार द्वारा गठित उस समिति से भी जवाब मांगा है जिसकी अध्यक्षता पूर्व इसरो प्रमुख के राधाकृष्णन कर रहे हैं। इस समिति को एनटीए की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए बनाया गया था। अदालत ने पूछा है कि आयोग की सिफारिशों पर क्या प्रगति हुई है। नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी। हालांकि पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई। मामले की जांच फिलहाल सीबीआई कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले से जुड़ी सभी याचिकाओं को एक साथ सुनने का फैसला किया है।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube