Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों के समर्पण को किया गया नमन

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 12 मई : अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस हर वर्ष 12 मई को दुनिया भर में नर्सों के निस्वार्थ सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति योगदान को…

May 12, 2026
1 min read
अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों के समर्पण को किया गया नमन

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क


पटना, 12 मई : अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस हर वर्ष 12 मई को दुनिया भर में नर्सों के निस्वार्थ सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। यह दिन आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फलोरेंस नाईटेंगल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाता है।
इस अवसर पर बिहार के विभिन्न जिलों और अस्पतालों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। अस्पतालों में नर्सिंग कर्मियों ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान नर्सों की भूमिका, मरीजों की सेवा में उनके योगदान और स्वास्थ्य व्यवस्था में उनकी अहम जिम्मेदारी को याद किया गया।
राज्य के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में भी अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां मेट्रोन अहिल्या कुमारी, असिस्टेंट मेट्रोन मीरा कुमारी, बितिका विश्वास, अर्चना भारती एवं अटल सहित अन्य नर्सिंग कर्मियों ने केक काटकर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान सभी ने मरीजों की बेहतर सेवा और मानवीय संवेदनाओं के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube