Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

अवैध पार्किंग पर यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 14 वाहनों पर कार्रवाई

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 18 मई : पुलिस अधीक्षक (यातायात) के निर्देश पर सोमवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर अवैध पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। यह…

May 19, 2026
1 min read
अवैध पार्किंग पर यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 14 वाहनों पर कार्रवाई

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 18 मई : पुलिस अधीक्षक (यातायात) के निर्देश पर सोमवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर अवैध पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई विकास भवन और दरोगा राय मूर्ति चौक के समीप की गई। अभियान का नेतृत्व परिचारी प्रवर (यातायात) एवं परिचारी अंजलि कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।
अभियान के दौरान नो-पार्किंग क्षेत्र में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को क्रेन के माध्यम से टो कर संचालन स्थल तक ले जाया गया।
यातायात पुलिस द्वारा कुल 14 वाहनों पर शमन (जुर्माना) की कार्रवाई की गई। नियम तोड़ने वाले वाहन स्वामियों से अब तक ₹11 हजार का जुर्माना वसूला गया है।
यातायात विभाग ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आम लोगों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube