Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Entertainment

आँखों की गुस्ताखियां की ओटीटी रिलीज डेट अब आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी गई

यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को डिजिटल प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज़ होगी। फिल्म की रिलीज़ की पुष्टि ZEE5 ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की, जिसमें लिखा था: “कई एहसास…

Sep 4, 2025
2 min read
आँखों की गुस्ताखियां की ओटीटी रिलीज डेट अब आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी गई

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को डिजिटल प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज़ होगी। फिल्म की रिलीज़ की पुष्टि ZEE5 ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की, जिसमें लिखा था: “कई एहसास आँखों की तलाश से बाहर होते हैं। आँखों की गुस्ताखियां का प्रीमियर 5 सितंबर को केवल ZEE5 पर।”
बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी और एक्ट्रेस शनाया कपूर की रोमांटिक फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. तबसे ही फैंस फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. अब फैंस का ये इंतजार खत्म होने जा रहा है क्योंकि ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की ओटीटी रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है. फिल्म इसी महीने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ रही है.
आंखों की गुस्ताखियां’ एक इमोशनल लव स्टोरी फिल्म है जिसके जरिए शनाया कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखा है. शनाया एक्टर संजय कपूर की बेटी और अनिल कपूर की भतीजी हैं. वहीं शनाया के साथ फिल्म में वर्सेटाइल एक्टर विक्रांत मैसी इश्क फरमाते दिखाई दिए हैं.

‘आंखों की गुस्ताखियां’ ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी?
‘आंखों की गुस्ताखियां’ की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ चुकी है. विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की ये फिल्म 5 सितंबर 2025 को ओटीटी पर आएगी. फिल्म के डिजिटल राइट्स जी 5 के पास है, ऐसे में आप ‘आंखों की गुस्ताखियां’ को जी 5 पर ही एंजाय कर पाएंगे. जी 5 ने खुद इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था- ‘कुछ एहसास आंखों की तलाश से बाहर होते हैं. आंखों की गुस्ताखियों का प्रीमियर 5 सितंबर को, बस ZEE 5 पर होगा.’

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube