Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

आंखों को मिली रोशनी: “आपका चश्मा बैंक” अभियान फिर 10 मई को, 166 ज़िंदगियों में पहले ही लौटा चुका है उजाला

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना । धुंधली दुनिया में जी रहे कई लोगों के लिए एक छोटा-सा चश्मा ही पूरी जिंदगी बदल देता है। कुछ ऐसा ही काम कर रहा…

May 5, 2026
2 min read
आंखों को मिली रोशनी: “आपका चश्मा बैंक” अभियान फिर 10 मई को, 166 ज़िंदगियों में पहले ही लौटा चुका है उजाला

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना । धुंधली दुनिया में जी रहे कई लोगों के लिए एक छोटा-सा चश्मा ही पूरी जिंदगी बदल देता है। कुछ ऐसा ही काम कर रहा है “आपका चश्मा बैंक” अभियान, जिसने अब तक 166 जरूरतमंद लोगों की आंखों में फिर से रोशनी लौटा दी है।

इस पहल का चौथा संस्करण आगामी रविवार, 10 मई 2026 को दरियापुर गोला स्थित माँ ब्लड सेंटर (तीसरा तल्ला, ब्रह्मस्थान मंदिर के पीछे) में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।

आयोजकों के अनुसार, इस अभियान के तहत लोगों को उनकी आंखों के पावर के अनुसार निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाता है। कई ऐसे लोग, जो आर्थिक तंगी के कारण वर्षों से धुंधली नजर के साथ जी रहे थे, इस पहल के जरिए पहली बार साफ दुनिया देख पा रहे हैं।

चश्मा बैंक के संयोजक नरेश अग्रवाल ने बताया, “जब कोई बुजुर्ग चश्मा पहनकर अपने पोते का चेहरा साफ देखता है, या कोई बच्चा पहली बार किताब के अक्षर पहचानता है, तो वही इस अभियान की असली सफलता होती है।”

यह पहल सिर्फ चश्मा बांटने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों के जीवन में आत्मविश्वास और सम्मान भी लौटा रही है। आयोजकों ने समाज से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस सेवा कार्य से जुड़ें और जरूरतमंदों तक इसकी जानकारी पहुंचाएं।

निःशुल्क रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क नंबर:
9430514550, 9471017344, 9504405748, 7858028512, 9199334333

“रोशनी बांटने” की इस कोशिश में हर छोटी मदद किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube