Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

आइसा ने निकाला प्रतिवाद मार्च, आंदोलन व्यापक करने की धमकी

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना,14 मई : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन ( AISA) के बैनर तले पटना यूनिवर्सिटी में गुरुवार को TRE 4.0 अभ्यर्थियों के समर्थन में राज्यव्यापी प्रतिवाद मार्च…

May 14, 2026
2 min read
आइसा ने निकाला प्रतिवाद मार्च, आंदोलन व्यापक करने की धमकी

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना,14 मई : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन ( AISA) के बैनर तले पटना यूनिवर्सिटी में गुरुवार को TRE 4.0 अभ्यर्थियों के समर्थन में राज्यव्यापी प्रतिवाद मार्च निकाला गया। छात्रों ने NEET UG और AEDO परीक्षा में कथित पेपर लीक, अभ्यर्थियों पर दमन और गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
पटना कॉलेज कैंपस से निकाले गए इस मार्च में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया। मार्च का नेतृत्व कॉमरेड नितीश, सबा, अदिति, आज़ाद, आशीष, सुमित, मोनू, आदर्श, दीपु, मोहिनी और यूसुफ ने किया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार, पेपर लीक और सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।

आईसा पीयू के अध्यक्ष कॉमरेड नितीश ने आरोप लगाया कि देश में पेपर लीक की संस्कृति को सामान्य बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और भाजपा सरकार की नीतियों के कारण छात्रों का भविष्य शिक्षा माफियाओं और निजी एजेंसियों के हाथों में जा रहा है।
आईसा पीयू की सचिव कॉमरेड सबा ने कहा कि TRE 4.0 अभ्यर्थियों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने महिला अभ्यर्थियों के साथ कथित बदसलूकी और गिरफ्तारियों पर चिंता जताते हुए बिहार सरकार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए।
AISA दरभंगा हाउस इकाई के अध्यक्ष कॉमरेड आज़ाद ने शिक्षा की गिरती गुणवत्ता पर चिंता जताई, जबकि AISA पटना कॉलेज इकाई की अध्यक्ष कॉमरेड अदिति ने AEDO परीक्षा में कथित पेपर लीक और TRE 4.0 अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी की निंदा की।
प्रदर्शन के दौरान AISA ने मांग की कि TRE 4.0 अभ्यर्थियों पर दमन तत्काल बंद किया जाए, गिरफ्तार अभ्यर्थियों को रिहा किया जाए, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच हो तथा NEET 2026 और AEDO परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। संगठन ने प्रभावित परीक्षाओं की पुनर्परीक्षा की तिथि जल्द घोषित करने की भी मांग की।
AISA ने चेतावनी दी कि मांगें . मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube
आइसा ने निकाला प्रतिवाद मार्च, आंदोलन व्यापक करने की धमकी - The Media Times . Live