Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Politics

आज दुनिया में हर कोई एक स्वर में कह रहा है कि यह भारत का समय है लेकिन जब इंडिया टुडे ग्रुप यह बात कहता तो यह एक्स्ट्रा स्पेशल है – नरेंद्र मोदी।

इंडिया टुडे कांक्लेव 2023 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने यहां जी-20 से लेकर भारत के विकास पर खुलकर चर्चा किया। इस कार्यक्रम का थीम था इंडिया मूवमेंट। इस…

Mar 21, 2023
2 min read
आज दुनिया में हर कोई एक स्वर में कह रहा है कि यह भारत का समय है लेकिन जब इंडिया टुडे ग्रुप यह बात कहता तो यह एक्स्ट्रा  स्पेशल है – नरेंद्र मोदी।

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

इंडिया टुडे कांक्लेव 2023 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने यहां जी-20 से लेकर भारत के विकास पर खुलकर चर्चा किया। इस कार्यक्रम का थीम था इंडिया मूवमेंट।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने 75 दिनों के कार्यों का लेखा जोखा देते हुए कहा कि 75 दिनों में देश का ऐतिहासिक ग्रीन बजट आया ।

कर्नाटक के सिमोंगा में एयरपोर्ट का लोकार्पण हुआ। मुंबई में मेट्रो का अगला फेज शुरू हुआ। दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज चला। बेंगलुरु -मैसूर एक्सप्रेस शुरू हुआ। मुंबई दिल्ली एक्सप्रेस वे का सेक्शन शुरू किया गया ।मुंबई से विशाखापट्टनम के लिए बंदे भारत ट्रेन चलना शुरू हुआ।

आज विश्व इस बात को महसूस कर रहा है कि भारत के आइडियाज और सामर्थ ग्लोबल गुड के लिए है ।इसलिए आज विश्व कह रहा है दिस इज इंडिया मोमेंट ,साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा आज भारत दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है।

आगे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आज सारे एक्सपर्ट एक स्वर में कहते हैं कि यह भारत का समय है ,20 महीने पहले मैंने लाल किले से कहा था यही समय है, सही समय है।

आज दुनिया के बड़े-बड़े इकोनॉमिस्ट ,एनालिसिस्ट थिंकर सभी कह रहे हैं इट इज इंडिया मोमेंट।

प्रधानमंत्री ने आगे जहां पहले घोटालो की खबरें ज्यादा आती थी आज भ्रष्टाचारियों पर एक्शन की न्यूज़ ज्यादा आती है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में कहा आज इतने सारे ग्लोबल चैलेंज है, 100 साल में आई सबसे बड़ी महामारी सबसे बड़ा संकट रहा है। दो देश महीनों से युद्ध में है। पूरी दुनिया की सप्लाई चेन अस्त-व्यस्त है ।ऐसी स्थिति में इंडिया मूवमेंट की बात होना कोई सामान्य बात नहीं है। यह एक नया इतिहास बना रहा है जिसके हम सभी साक्षी हैं।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube