Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

आज शाम 7 से 7:15 बजे तक रहेगा ब्लैकआउट, प्रशासन ने की अपील — सायरन बजने पर नहीं घबराएं

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 14 मई: पटना में गुरुवार शाम 7 बजे से 7:15 बजे तक ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना…

May 14, 2026
1 min read
आज शाम 7 से 7:15 बजे तक रहेगा ब्लैकआउट, प्रशासन ने की अपील — सायरन बजने पर नहीं घबराएं

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 14 मई: पटना में गुरुवार शाम 7 बजे से 7:15 बजे तक ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह अभ्यास 14 मई को संध्या 07:00 बजे से 07:15 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान सायरन बजने पर लोगों से घर, दुकान और वाहनों की लाइटें बंद रखने की अपील की गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक मॉक ड्रिल है, इसलिए नागरिक घबराएं नहीं और प्रशासन का सहयोग करें। ब्लैकआउट के दौरान आवश्यक एवं आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय में बिजली की रोशनी बंद रखें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। अधिकारियों के अनुसार इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों की तैयारी और प्रशासनिक व्यवस्था की जांच करना है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube