Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Sports

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ा झटका

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज उमरान मलिक चोट के कारण पूरे सीजन…

Mar 19, 2025
2 min read
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ा झटका

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज उमरान मलिक चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।  उमरान को KKR ने 75 लाख रुपये में खरीदा था। 

उमरान की जगह KKR ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को टीम में शामिल किया है।  सकारिया ने भारत के लिए एक वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, साथ ही आईपीएल में 19 मैचों में 20 विकेट लिए हैं

KKR का आईपीएल 2025 अभियान 22 मार्च से शुरू होगा, जहां उनका पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ ईडन गार्डन्स में होगा। 

उमरान मलिक की अनुपस्थिति टीम के लिए चुनौतीपूर्ण होगी, लेकिन सकारिया के शामिल होने से गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलने की उम्मीद है।IPL 2025: KKR को बड़ा झटका, उमरान मलिक हुए बाहर, चेतन सकारिया को मौका

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को आईपीएल 2025 के शुरू होने से पहले करारा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज उमरान मलिक चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह चेतन सकारिया को टीम में शामिल किया गया है।

तेज गेंदबाज उमरान मलिक को केकेआर ने 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन चोट के चलते वह इस सीजन में खेल नहीं पाएंगे। उमरान की चोट कितनी गंभीर है और उन्हें मैदान में वापसी में कितना समय लगेगा, इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

चेतन सकारिया बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।उन्होंने आईपीएल में अब तक 19 मैचों में 20 विकेट लिए हैं।उनकी स्विंग गेंदबाजी और डेथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करने की क्षमता केकेआर के लिए फायदेमंद हो सकती है।

कोलकाता नाइट राइडर्स अपना पहला मुकाबला 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेलेगी।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube