Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Crime

इमारत की छत से गिरे पालतू कुत्ते की चपेट में आकर लड़की की मौत मामले में आरोपियों की तलाश जारी

द मीडिया टाइम्स डेस्क  ठाणे:  महाराष्ट्र के ठाणे में एक इमारत की छत से पालतू कुत्ते के गिरने से चार साल की एक बच्ची की हुई मौत की घटना के…

Aug 13, 2024
2 min read
इमारत की छत से गिरे पालतू कुत्ते की चपेट में आकर लड़की की मौत मामले में आरोपियों की तलाश जारी

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क 

ठाणे:  महाराष्ट्र के ठाणे में एक इमारत की छत से पालतू कुत्ते के गिरने से चार साल की एक बच्ची की हुई मौत की घटना के एक सप्ताह बाद भी इस मामले से जुड़े तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने छह अगस्त को हुई इस घटना के बाद पालतू कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके पिता और भाई-बहनों की तलाश कर रही है।

ठाणे के मुंब्रा इलाके में एक इमारत की पांचवीं मंजिल से एक पालतू कुत्ता चार साल की एक बच्ची पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत एक ही परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।अधिकारी ने बताया कि लड़की की मां ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने अपने एक कुत्ते को इमारत की छत से फेंक दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी पालतू पशुओं की ‘ब्रीडिंग’ में शामिल थे और यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि उनके पास नगर निगम अधिकारियों से लाइसेंस था या नहीं।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube