Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

ईद उल अज़हा यानी बकरीद की तैयारियां जोरों पर, त्योहार में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण कायम रखने को प्रशासन मुस्तैद, बकरा बाजार गुलज़ार

द मीडिया टाइम डेस्क पटना, 27 मई : देश में ईद उल अज़हा यानी बकरीद 28 मई को मनाया जाएगा। इससे एक दिन पहले बुधवार 27 मई को अकीदतमंद अरफ़ा…

May 27, 2026
2 min read
ईद उल अज़हा यानी बकरीद की तैयारियां जोरों पर, त्योहार में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण कायम रखने को प्रशासन मुस्तैद, बकरा बाजार गुलज़ार

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम डेस्क

पटना, 27 मई : देश में ईद उल अज़हा यानी बकरीद 28 मई को मनाया जाएगा। इससे एक दिन पहले बुधवार 27 मई को अकीदतमंद अरफ़ा का रोजा रखेंगे। त्योहार को लेकर खानकाहों और ईदगाहों में सामूहिक नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुर्बानी के लिए बकरे की खरीदारों की भीड़ उमड़ने से बकरा बाजार गुलज़ार हो गया है। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

पटना जिले के कुल 479 स्थानों पर दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि विधि-व्यवस्था प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को लगातार सक्रिय रखा जाए और किसी भी अफवाह का तुरंत खंडन किया जाए।

वहीं, गांधी मैदान में होने वाली नमाज़ को लेकर भी प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। यहां बड़ी संख्या में नमाज़ी शामिल होते हैं। नमाज़ियों के प्रवेश के लिए गेट नंबर 5, 6, 7, 8, 9 और 10 निर्धारित किए गए हैं, जबकि वाहन से आने वाले लोगों के लिए गेट नंबर 9 और 10 से प्रवेश की व्यवस्था रहेगी।

गांधी मैदान में साफ-सफाई, पार्किंग, जलापूर्ति, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बारिश की स्थिति में जल निकासी के लिए चार से पांच सक्शन मशीनें तैनात रहेंगी। मैदान में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखा जाएगा और अस्थायी थाना भी कार्यरत रहेगा।

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी विशेष व्यवस्था की गई है। सिविल सर्जन के निर्देश पर डॉक्टरों, पारा मेडिकल स्टाफ, जीवनरक्षक दवाओं और एंबुलेंस की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

बाजारों में बकरों की भारी मांग के साथ-साथ कीमतों में भी उछाल देखने को मिल रहा है। पटना के राजा बाजार स्थित बकरा बाजार में रौनक छाई हुई है। स्थानीय विक्रेताओं के अनुसार इस बार पिछले वर्षों की तुलना में मांग और कारोबार दोनों ज्यादा है। बाजार में सलमान, शाहरुख, आमिर और बादशाह, जैसे नाम वाले बकरे का अच्छा क्रेज है और उसकी डिमांड भी अधिक देखी जा रही है। बाजार में 10 किलो से लेकर 150 किलो से अधिक वज़न वाले बकरे बिक रहे हैं, जिसकी कीमत 10 हज़ार से लेकर ढाई लाख रुपए तक की है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube